महासमुंद(जीतयादव)।अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना महासमुंद पुलिस ने एक सट्टा संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल, सट्टा पट्टी और नगदी रकम जब्त की है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुराना माल धक्का रेलवे स्टेशन, महासमुंद के पास एक युवक सट्टा खेला रहा है।
जुआ और सट्टा के खिलाफ विशेष अभियान में महासमुंद पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की। घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम केशव राम ध्रुव (26 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 19, बढ़ई पारा, महासमुंद बताया।

तलाशी लेने पर आरोपी के पास से ओप्पो कंपनी का एक मोबाइल फोन, एक सट्टा पट्टी जिसमें 1020 रुपये का हिसाब लिखा हुआ था, नगद 1380 रुपये तथा एक डॉट पेन बरामद किया गया। जब्त सामग्री की कुल कीमत 4905 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने सभी सामान को विधिवत जब्त कर लिया।
इस मामले में थाना महासमुंद में अपराध क्रमांक 93/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी सट्टा खिलाने की गतिविधि में संलिप्त था और मौके पर सट्टा संचालन कर रहा था।![]()
कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध जुआ और सट्टा के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।यह संपूर्ण कार्रवाई थाना महासमुंद पुलिस टीम द्वारा की गई।




