हाई स्कूल मोहगांव में 35 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
महासमुंद। सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत शुक्रवार को हाई स्कूल मोहगांव में कक्षा नवमी की 35 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण अंचल की बेटियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और विद्यालय में उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएँ, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने कहा कि यह योजना शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम है। ग्रामीण क्षेत्रों की अनेक छात्राएँ विद्यालय की दूरी और परिवहन की समस्या से जूझती हैं। अब निःशुल्क साइकिल मिलने से वे समय पर स्कूल पहुंच पाएंगी और पढ़ाई की निरंतरता बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि बेटियाँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ऐसे कदम बेहद सराहनीय हैं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में खल्लारी मंडल अध्यक्ष लोकेश पुनरिया, जनपद सदस्य भूपेंद्र दिवान, मोहगांव सरपंच नरेंद्र दिवान, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष आनंद साहू, ज़िला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, मंडल महामंत्री रेखराज साहू, मिडिल स्कूल अध्यक्ष उदय साहू, शाला विकास समिति अध्यक्ष बीके बाहरा एवं द्रोण पटेल मौजूद थे।
अध्यक्षता शाला विकास समिति के अध्यक्ष चेतन साहू ने की। उन्होंने कहा कि यह योजना केवल परिवहन का साधन नहीं है, बल्कि छात्राओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर भुनेश्वर लोधी सरपंच पाली, शंकर नेताम (शाला विकास प्रबंध समिति ), वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता कोमल साहू, यादराम साहू, कन्हैया दीवान, राकेश साहू, लीलेश साहू, संजय साहू, घनश्याम सेन, चंद्रप्रकाश साहू, केशर दीवान सहित अनेक जनप्रतिनिधि व समाजसेवी उपस्थित रहे।



