बसना (जीत यादव)। बसना विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर संकुल केंद्र जमदरहा में संकुल समन्वयक डिजेंद्र कुर्रे के मार्गदर्शन में FLN (Foundational Literacy and Numeracy) मेला का आयोजन किया गया।
मेले का उद्देश्य बच्चों को रोचक गतिविधियों के माध्यम से भाषा तथा गणितीय अवधारणाओं को सरल तरीके से समझाना रहा।
विषय-आधारित आकर्षक स्टॉल
मेला परिसर में हिंदी, गणित, अंग्रेजी एवं बालवाड़ी के लिए अलग-अलग स्टॉल तैयार किए गए थे —
हिंदी स्टॉल: “ऊंगली फिरावो, शब्द बनाओ” – शब्द निर्माण की अवधारणा को समझाने हेतु
गणित स्टॉल: “जोड़ना जोड़” – जोड़ की अवधारणा पर आधारित
अंग्रेजी स्टॉल: “कलर नेम” – रंगों के नाम पहचानने की गतिविधियाँ
बालवाड़ी स्टॉल: प्रारंभिक सीख पर आधारित मजेदार गतिविधियाँ
बच्चों ने इन सभी स्टॉलों पर उत्साहपूर्वक भाग लेकर अवधारणाओं को व्यवहारिक रूप से सीखा और प्रदर्शित किया।
FLN मिशन पर जोर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान पाठक गफ्फार खान ने बताया कि FLN एक राष्ट्रीय मिशन है, जिसका उद्देश्य 3 से 9 वर्ष की आयु वाले बच्चों में भाषा और गणित कौशल विकसित करना है।
संकुल समन्वयक डिजेंद्र कुर्रे ने कहा कि FLN मेला बच्चों में सीखने की जिज्ञासा, आत्मविश्वास और सीखने की गति को बढ़ाने का सशक्त माध्यम है।
नेवता भोज का आयोजन: सरपंच को मिला सौभाग्य
ग्राम पंचायत बनडबरी की सरपंच नोनी बाई ने बताया कि विद्यालय में FLN मेले का आयोजन अत्यंत सफल रहा तथा उन्हें नेवता भोज देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
नेवता भोज में पूड़ी, कचौड़ी, समोसा, बड़ा और खिचड़ी परोसी गई, जिसका सभी ने आनंद लिया।
अतिथि, समिति और पालकों की उपस्थिति
कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष नेहरू लाल, उपाध्यक्ष खेमकुमारी, कयतराम, प्रेमलाल, मोहरसाय, घुरऊराम, महेतरीन, बुधियारीन, भगवती, पी. एल. साहू (सहायक शिक्षक), आंगनबाड़ी सहायिका गायत्री सहित कई पालक व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
प्रधान पाठक गफ्फार खान ने सभी का आभार प्रकट किया।
शिक्षा अधिकारियों ने की प्रशंसा
FLN मेला व नेवता भोज के सफल आयोजन पर बसना विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्रीविशाल जोल्हे, विकासखंड स्रोत समन्वयक अनिल सिंह साव, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लोकेश्वर सिंह कंवर, जमदरहा नोडल प्राचार्य उत्तर कुमार चौधरी तथा संकुल समन्वयक डिजेंद्र कुर्रे ने प्रसन्नता व्यक्त की।






