सरायपाली(जीतयादव)।संकुल केंद्र लांती के अंतर्गत शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय परसकोल में संकुल स्तरीय TLM एवं FLN मेला सह प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नोडल प्राचार्य श्री के.पी. पटेल, संकुल समन्वयक श्री जयनारायण पटेल एवं वरिष्ठ व्याख्याता श्री ए.आर. पटेल एवं श्री सुभाष चंद्र बरिहा के द्वारा माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

FLN शिक्षकों के नवाचार और रचनात्मक शिक्षण सामग्री ने किया प्रभावित।
इस अवसर पर संकुल केंद्र लांती के अंतर्गत शासकीय उच्च प्राथमिक शाला परसकोल, शासकीय प्राथमिक शाला परसकोल, शासकीय उच्च प्राथमिक शाला लांती, प्राथमिक शाला लांती, शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बोईरमाल, प्राथमिक शाला खरनियाबहाल, प्राथमिक शाला मौलीखार, प्राथमिक शाला गहनाखार एवं शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा की सक्रिय एवं सराहनीय सहभागिता रही।
नई शिक्षा नीति 2020 और निपुण भारत पर आधारित शिक्षण सामग्री का प्रदर्शन
मेले के दौरान सभी शिक्षकों द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 एवं निपुण भारत कार्यक्रम के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (FLN) से संबंधित अवधारणाओं पर आधारित सहायक शिक्षण सामग्री (TLM) का रचनात्मक प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित शिक्षकों एवं अधिकारियों ने अत्यंत सराहा।

इस अवसर पर संकुल प्राचार्य श्री कोमलप्रसाद पटेल ने शिक्षण प्रक्रिया में टीएलएम की उपयोगिता एवं महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं प्रधान पाठक श्री सत्यम स्वरुप पटेल (लांती) एवं प्रधान पाठक श्री दुर्वादल दीप (सिरशोभा) ने शिक्षण को प्रभावी, रोचक एवं बाल-केन्द्रित बनाने में टीएलएम की भूमिका पर अपने विचार साझा किए।
नोडल प्राचार्य ने की सभी स्टॉलों की सराहना
FLN कार्यक्रम के दौरान नोडल प्राचार्य श्री के.पी. पटेल द्वारा सभी विद्यालयों के स्टॉलों का अवलोकन कर शिक्षकों के प्रयासों की खुले मन से सराहना की गई।कार्यक्रम में सत्यम स्वरूप पटेल, अक्षय कुमार साहू, डोलेश पटेल, चितरंजन प्रधान, लीला शंकर पटेल, सुषमा नंद, दुर्वादल दीप, दुष्यंत पटेल, रोशन पटेल, देवेश भोई, कुंजबिहारी पटेल, अजय अग्रवाल एवं फत्तेराम बरिहा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अंत में मासिक समीक्षा बैठक एवं जलपान के साथ कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।उक्त जानकारी शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी श्री दुर्वादल दीप द्वारा दी गई।





