Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महासमुंद: 34 नग हीरे के साथ उड़ीसा का हीरा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।

    26/03/2026

    रायपुर: भूमिहीन कृषि मजदूरों को बड़ी राहत, खातों में ट्रांसफर हुए 495 करोड़ रुपये।

    26/03/2026

    महासमुंद: गैस सिलेंडर कालाबाजारी करने वाला गिरफ्तार, बागबाहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    26/03/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, March 26
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: एफएलएन 5 दिवसीय प्रशिक्षण में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए – बीआरसीसी अनिल सिंह साव
    बसना

    बसना: एफएलएन 5 दिवसीय प्रशिक्षण में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए – बीआरसीसी अनिल सिंह साव

    Ashok NishadBy Ashok Nishad09/01/2026Updated:09/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    एफएलएन Anil sao
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)।महासमुंद जिले के जमदरहा जोन के शिक्षकों का पांच दिवसीय एफएलएन (Foundational Literacy and Numeracy) प्रशिक्षण कार्यक्रम जमदरहा में आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु संचालित है, जिसका मुख्य उद्देश्य कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों में पढ़ने, लिखने एवं गणितीय कौशलों की मजबूत नींव तैयार करना है।

    एफएलएन प्रशिक्षण के तहत जमदरहा जोन के शिक्षकों का पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    प्रशिक्षण कार्यक्रम के तृतीय दिवस का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनरों द्वारा एफएलएन के चार प्रमुख ब्लॉकों—पठन, लेखन, संख्यात्मक दक्षता एवं भाषा कौशल—को सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक रूप से विस्तार से समझाया गया।

    एफएलएन jam 4

    मास्टर ट्रेनर सालिक राम टंडन ने पठन ब्लॉक के अंतर्गत ध्वनि जागरूकता, अक्षर-ज्ञान, प्रवाहपूर्ण वाचन एवं समझ आधारित पठन पर गतिविधि-आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने बताया कि नियमित पठन अभ्यास बच्चों के भाषा विकास की नींव को सुदृढ़ करता है।

    मास्टर ट्रेनर डिजेन्द्र कुर्रे ने कहा कि यदि शिक्षक गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धतियों को अपनाते हैं, तो बच्चों में पढ़ने, लिखने एवं गणित की नींव मजबूत होती है। उन्होंने शिक्षकों से नवाचार एवं सतत मूल्यांकन पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।

    सीएसी त्रिकांत बाग ने एफएलएन के प्रभावी क्रियान्वयन में शैक्षणिक सहयोग की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एफएलएन केवल एक योजना नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य की आधारशिला है। नियमित अभ्यास, पुनरावृत्ति एवं आनंददायी गतिविधियों से अपेक्षित परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

    एफएलएन jam 3

    संकुल समन्वयक आरिफ बेग अंकोरी ने कक्षा-कक्ष के व्यावहारिक अनुभव साझा करते हुए कहा कि स्थानीय परिवेश से जुड़े उदाहरण, खेल, समूह कार्य एवं सहपाठी अधिगम बच्चों को सहज रूप से सीखने में सहायक होते हैं। उन्होंने कमजोर बच्चों पर विशेष फोकस करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

    शंकर सिदार ने भाषा एवं गणित शिक्षण के चार ब्लॉकों—पठन, लेखन, संख्याबोध एवं समस्या समाधान—पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि बच्चों की सोच, समझ एवं अभिव्यक्ति को महत्व देने से सीखना स्थायी बनता है।

    एफएलएन jam 2

    इस अवसर पर विजय घृतलहरे एवं सुरेश नन्द ने कहा कि एफएलएन प्रशिक्षण वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है। यदि बच्चों की नींव मजबूत होगी, तो आगे की शिक्षा स्वतः सशक्त होगी।

    बीआरसीसी अनिल सिंह साव ने कहा कि एफएलएन कार्यक्रम केवल एक योजना नहीं, बल्कि शिक्षकों के माध्यम से बच्चों के भविष्य निर्माण की एक सतत प्रक्रिया है। विद्यालय स्तर पर नियमित अभ्यास, मूल्यांकन एवं नवाचार से ही निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने सभी शिक्षकों से प्रशिक्षण को गंभीरता से अपनाने का आह्वान किया।

    प्रशिक्षण के दौरान समूह कार्य, रोल प्ले, चर्चा, शिक्षण सहायक सामग्री का प्रयोग, पाठ्यपुस्तक एवं अभ्यास पुस्तिका पर अभ्यास तथा सतत मूल्यांकन की प्रक्रिया पर भी विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। शिक्षकों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी, व्यवहारिक एवं कक्षा-कक्ष में सीधे लागू करने योग्य बताया।

    इस अवसर पर जमदरहा जोन के समस्त शिक्षक, सीआरसी सदस्य एवं शैक्षणिक सहयोगी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण से शिक्षकों में उत्साह का संचार हुआ और एफएलएन को विद्यालय स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने का संकल्प लिया गया।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: पीएम श्री सेजेस बसना में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू।

    25/03/2026

    बसना: युवाओं में बढ़ता नशा बना अपराध का बड़ा कारण – मोक्ष कुमार प्रधान।

    25/03/2026

    बसना: इंद्रपुर में युवती की हत्या का 6 घंटे में खुलासा, प्रेमी निकला कातिल।

    24/03/2026

    बसना: असम रवाना हुए मोक्ष कुमार प्रधान, उदारबंद विधानसभा में संभालेंगे जिम्मेदारी।

    24/03/2026

    बसना: पत्रकार कल्याण महासंघ की मासिक बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर।

    24/03/2026

    बसना: 22.890 किलो गांजा के साथ गुजरात के दो तस्कर गिरफ्तार, ANTF की कार्रवाई।

    24/03/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: पीएम श्री सेजेस बसना में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: युवाओं में बढ़ता नशा बना अपराध का बड़ा कारण – मोक्ष कुमार प्रधान।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: इंद्रपुर में युवती की हत्या का 6 घंटे में खुलासा, प्रेमी निकला कातिल।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    रायपुर: 25 मार्च को भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में ट्रांसफर होंगे 495 करोड़ रुपये।

    25/03/2026

    रायपुर: तिलहन किसान मेले का शुभारंभ, किसानों को प्रति एकड़ 11 हजार का प्रोत्साहन।

    21/03/2026

    महासमुंद: 34 नग हीरे के साथ उड़ीसा का हीरा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।

    26/03/2026

    रायपुर: भूमिहीन कृषि मजदूरों को बड़ी राहत, खातों में ट्रांसफर हुए 495 करोड़ रुपये।

    26/03/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.