Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: खवासपाली में भाजपा मंडल बसना की बैठक, संगठन मजबूत करने पर हुई चर्चा।

    02/04/2026

    बसना: जनपद पंचायत बसना में महतारी वंदन योजना के eKYC को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

    02/04/2026

    सरायपाली: पाटसेन्द्री स्कूल में नेवता भोज का आयोजन, बच्चों को कराया गया विशेष भोजन।

    01/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 2
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: फाइलेरिया से रोकथाम हेतु करनापाली में दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
    बसना

    बसना: फाइलेरिया से रोकथाम हेतु करनापाली में दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad11/02/2026Updated:11/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    फाइलेरिया karnapali
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)।फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में आज दिनांक 11 फरवरी 2026 को दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत विद्यालय में अध्ययनरत सभी बच्चों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई गई, साथ ही कृमिनाशक गोली एल्बेंडाजोल भी दी गई।

    karnapali 22
    फाइलेरिया मुक्त गांव की दिशा में बड़ा कदम, करनापाली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

    यह संपूर्ण अभियान स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है, जो राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 10 फरवरी से 25 फरवरी तक पूरे गांव में चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य लोगों को फाइलेरिया से सुरक्षित करना तथा इस बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

    logo

    कार्यक्रम के दौरान बच्चों को लक्षण के बारे में जैसे हाथ-पैर में सूजन, बुखार, कमजोरी एवं अन्य परेशानियों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें बताया गया कि यह बीमारी मुख्यतः मच्छरों के काटने से फैलती है, इसलिए इससे बचाव के लिए मच्छरदानी का उपयोग करना, घर एवं आसपास साफ-सफाई रखना तथा पानी जमा नहीं होने देना बेहद आवश्यक है।

    विद्यालय में पदस्थ शिक्षक वीरेंद्र कर एवं निर्मला नायक ने बच्चों को दवा सेवन के महत्व को समझाते हुए उन्हें नियमित रूप से एमडीए अभियान की दवाइयां खाने हेतु प्रेरित किया। शिक्षकों ने कहा कि समय पर दवा सेवन से फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से आसानी से बचा जा सकता है।

    bharat logo

    कार्यक्रम को सफल बनाने में मितानिन कार्यकर्ता वीणा पटेल, ढोला कुमारी पटेल एवं गंगाबाई सिदार के साथ-साथ बिन्नू पटेल, होसराम पटेल एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुलोचना पटेल का विशेष योगदान रहा। सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने मिलकर बच्चों को दवा खिलाई तथा अभिभावकों से भी सहयोग करने की अपील की।

    स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अभियान के दौरान वितरित की जा रही दवाओं का सेवन अवश्य करें, ताकि फाइलेरिया मुक्त समाज का निर्माण किया जा सके।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: खवासपाली में भाजपा मंडल बसना की बैठक, संगठन मजबूत करने पर हुई चर्चा।

    02/04/2026

    बसना: जनपद पंचायत बसना में महतारी वंदन योजना के eKYC को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

    02/04/2026

    पिरदा: लिमदरहा में ‘मन की बात’ का प्रसारण, पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया।

    01/04/2026

    पिरदा: भाजपा अ.ज.जा. मोर्चा में नई कार्यकारिणी की घोषणा, संगठन विस्तार को मिलेगी गति।

    01/04/2026

    बसना: हनुमान जयंती पर सामाजिक एकता और विकास का दिया संदेश-मोक्ष कुमार प्रधान।

    01/04/2026

    बसना: पिकअप से 454 किलो गांजा जब्त, पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    01/04/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: खवासपाली में भाजपा मंडल बसना की बैठक, संगठन मजबूत करने पर हुई चर्चा।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: जनपद पंचायत बसना में महतारी वंदन योजना के eKYC को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

    Ashok Nishad
    बसना

    पिरदा: लिमदरहा में ‘मन की बात’ का प्रसारण, पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: जनपद पंचायत बसना में महतारी वंदन योजना के eKYC को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

    02/04/2026

    सरायपाली: पाटसेन्द्री स्कूल में नेवता भोज का आयोजन, बच्चों को कराया गया विशेष भोजन।

    01/04/2026

    बसना: खवासपाली में भाजपा मंडल बसना की बैठक, संगठन मजबूत करने पर हुई चर्चा।

    02/04/2026

    सरायपाली: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजन किया गया।

    01/04/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.