Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सरायपाली: BRCC का विभिन्न शालाओं का औचक निरीक्षण, शिक्षा गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर।

    11/02/2026

    सरायपाली: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में कु. अनुपम साहू का शानदार सफलता।

    11/02/2026

    सरायपाली: प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली में संपन्न।

    11/02/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, February 12
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • अध्यात्म
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: फाइलेरिया बचाव जागरूकता एवं दवा वितरण कार्यक्रम बरगांव में आयोजित।
    बसना

    बसना: फाइलेरिया बचाव जागरूकता एवं दवा वितरण कार्यक्रम बरगांव में आयोजित।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad11/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    फाइलेरिया bar 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)।फाइलेरिया जैसी गंभीर संक्रामक बीमारी से बचाव हेतु शासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बरगांव में फाइलेरिया बचाव जागरूकता एवं दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत स्कूली बच्चों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई जा रही है।

    bar 22

    फाइलेरिया मुक्त समाज की दिशा में स्वास्थ्य विभाग की मजबूत पहल।

    कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मितानिन श्रीमती सुशीला यादव एवं विनोदिनी नाग विद्यालय पहुंचीं और सभी छात्र-छात्राओं को फाइलेरिया की दवा सेवन कराई। साथ ही बच्चों को इस बीमारी के कारण, लक्षण और बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

    logo

    स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने बताया कि फाइलेरिया मच्छरों के काटने से फैलने वाली एक संक्रामक बीमारी है, जो धीरे-धीरे शरीर में गंभीर रूप ले सकती है। इसके प्रमुख लक्षणों में हाथ-पैरों में सूजन, हाथीपांव (एलिफेंटियासिस) तथा पुरुषों में हाइड्रोसिल जैसी समस्याएं शामिल हैं। विशेषज्ञों के अनुसार संक्रमण के बाद इसके लक्षण 6 माह से लेकर 10 वर्ष तक बाद भी दिखाई दे सकते हैं, इसलिए समय पर दवा सेवन और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।

    कार्यक्रम में बच्चों को मच्छरों से बचाव के उपाय, मच्छरदानी का उपयोग, आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, पानी जमा न होने देने तथा व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई कि वे बच्चों को नियमित रूप से दवा सेवन कराएं और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

    logo

    इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक महेश देवांगन, सहायक शिक्षिका श्रीमती गायत्री सामल, शाला समिति से श्री डिग्रीलाल साहू, सरपंच पद श्री गणेश राम साहू, भूतपूर्व सरपंच श्री सुरेश प्रधान, भूपेंद्र, मनोहर, अरुण, अखिलेश, सब्या, मंगलमोती सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने स्वास्थ्य विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे बच्चों और समाज के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।

    कार्यक्रम के अंत में बच्चों को नियमित स्वच्छता अपनाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया, ताकि फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से समाज को सुरक्षित रखा जा सके।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: फाइलेरिया से रोकथाम हेतु करनापाली में दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    11/02/2026

    बसना: फसल मुआवजे को लेकर जनआक्रोश, सरपंच के नेतृत्व में तहसीलदार को सौंपा गया आवेदन।

    11/02/2026

    बसना: बल्दीडीह में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमन वर्मा का भव्य स्वागत किया गया।

    10/02/2026

    बसना: प्राथमिक शाला गढ़पटनी में फाइलेरिया बचाव जागरूकता एवं दवा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    10/02/2026

    बसना: असम विधानसभा चुनाव में मोक्ष कुमार प्रधान बने उदारबंद विधानसभा के प्रभारी।

    10/02/2026

    बसना: हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन परसकोल में किया गया।

    10/02/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: फाइलेरिया से रोकथाम हेतु करनापाली में दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: फसल मुआवजे को लेकर जनआक्रोश, सरपंच के नेतृत्व में तहसीलदार को सौंपा गया आवेदन।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: बल्दीडीह में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमन वर्मा का भव्य स्वागत किया गया।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    सरायपाली: BRCC का विभिन्न शालाओं का औचक निरीक्षण, शिक्षा गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर।

    11/02/2026

    सरायपाली: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में कु. अनुपम साहू का शानदार सफलता।

    11/02/2026

    सरायपाली: प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली में संपन्न।

    11/02/2026

    बसना: फाइलेरिया से रोकथाम हेतु करनापाली में दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    11/02/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    February 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728 
    « Jan    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.