सरायपाली(जीतयादव)। संकुल स्रोत केंद्र बाराडोली के युक्तियुक्तकरण से प्रभावित शिक्षकों के स्वागत एवं विदाई हेतु विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन पावन धाम त्रिकुटी में गरिमामय वातावरण में किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरायपाली टी.सी. पटेल रहे, जबकि अध्यक्षता विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक देवानंद नायक ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व संकुल समन्वयक बाराडोली प्रभात मांझी तथा युक्तियुक्तकरण से प्रभावित शिक्षक रमेश पटेल, किशन लाल चौधरी, शुभेन्द्र साहू, नमिता पटेल, रामनाथ पहाड़िया एवं प्रमोद बंछोर उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान संकुल केंद्र से अन्य संकुल में स्थानांतरित शिक्षकों को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया, वहीं अन्य संकुल से बाराडोली आए शिक्षकों को पेन-डायरी प्रदान कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक सरायपाली ने सभी शिक्षकों से एकजुट होकर कार्य करने, संकुल समन्वयक ऋषि प्रधान का सहयोग करते हुए संकुल केंद्र बाराडोली को नए आयाम तक पहुंचाने की अपील की।

कार्यक्रम में तेज कुमारी भोई, दीपक पटेल, चंद्रभानु पटेल, चंद्रशेखर पटेल, युवराज सिदार, ऋषि साहू, जगदीश पटेल, तरुण पटेल, संदीप भोई, सविता पटेल, राजेंद्र निर्मलकर, जितेंद्र साहू, अनुसया पटेल, डिग्री पटेल, गोविन्द बेहरा, शुक्रू मांझी, रविलाल निषाद एवं ओमप्रकाश सारथी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का प्रतिवेदन वाचन संकुल प्राचार्य गोपाल बरिहा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन देव प्रसाद चौहान एवं ऋषि प्रधान ने संयुक्त रूप से किया, जबकि आभार प्रदर्शन नान्दऊ पटेल द्वारा किया गया।



