Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: सोनल पब्लिक स्कूल झगरेनडीह में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित।

    06/02/2026

    बसना: परीक्षा पे चर्चा 2026 कार्यक्रम शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में उत्साहपूर्वक आयोजित।

    06/02/2026

    रायपुर: पर्यटन विकास परियोजना का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया भूमिपूजन।

    06/02/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, February 6
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • अध्यात्म
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: पिरदा विद्युत वितरण केंद्र द्वारा 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत महोत्सव का भव्य आयोजन।
    बसना

    बसना: पिरदा विद्युत वितरण केंद्र द्वारा 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत महोत्सव का भव्य आयोजन।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad02/02/2026Updated:02/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    विद्युत pirda cs
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)।छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्युशन कंपनी लिमिटेड(CSPDCL) के पिरदा विद्युत वितरण केंद्र द्वारा दिनांक 02 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत पिरदा में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री रंजन भोई (सरपंच, ग्राम पंचायत पिरदा) एवं विशिष्ट अतिथि श्री हरप्रसाद पटेल (जनपद सदस्य प्रतिनिधि, जनपद पंचायत पिरदा) उपस्थित रहे।

    logo
    25 वर्षों की विद्युत उपलब्धियों का हुआ प्रदर्शन, उपभोक्ताओं को किया गया सम्मानित।

    इस अवसर पर कंपनी की 25 वर्षों की उपलब्धियों, विद्युत सेवा के विस्तार एवं उपभोक्ताओं की सहभागिता को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बीपीएल कनेक्शन के पात्र उपभोक्ता, पिछले दो वर्षों से नियमित भुगतान करने वाले घरेलू, गैर-घरेलू एवं कृषक उपभोक्ताओं तथा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रथम पांच लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

    bharat logo

    मुख्य अतिथि श्री रंजन भोई ने विद्युत विभाग द्वारा किए जा रहे नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान में पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत सोलर प्लांट स्थापना हेतु शासन द्वारा दी जा रही सब्सिडी का अधिक से अधिक लोग लाभ उठाएं। वहीं विशिष्ट अतिथि श्री हरप्रसाद पटेल ने पिरदा क्षेत्र में विद्युत विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए आम नागरिकों से विभागीय योजनाओं में सक्रिय सहभागिता की अपील की।

    logo

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक अभियंता श्री आर.के. बारीक (उपसंभाग भंवरपुर) ने बताया कि बीते 25 वर्षों में पिरदा क्षेत्र में चार विद्युत उपकेंद्र – पिरदा, आरंगी, लिमदरहा एवं राजपुर की स्थापना की गई है, साथ ही पावर ट्रांसफार्मरों की क्षमता में भी वृद्धि की गई है। उन्होंने कृषक जीवन ज्योति योजना, एकल बत्ती योजना, पीएम सूर्य घर योजना एवं मोर बिजली मोबाइल ऐप की जानकारी भी दी।

    महोत्सव के दौरान विद्युत विभाग की विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई। मंच संचालन श्री राकेश कहरा ने किया एवं आभार प्रदर्शन श्री दुलेश्वर कुमार दीवान (कनिष्ठ अभियंता, पिरदा) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में उपभोक्ता उपस्थित रहे।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: सोनल पब्लिक स्कूल झगरेनडीह में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित।

    06/02/2026

    बसना: परीक्षा पे चर्चा 2026 कार्यक्रम शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में उत्साहपूर्वक आयोजित।

    06/02/2026

    बसना: सिंघनपुर में शबरी मेला महोत्सव का आयोजन, विधायक चातुरी नंद ने की शिरकत।

    06/02/2026

    बसना: विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन शासकीय विद्यालय अंकोरी में किया गया।

    05/02/2026

    बसना: वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल बसना में संपन्न।

    05/02/2026

    बसना: आम आदमी पार्टी की संगठन विस्तार बैठक, ‘छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा’ को लेकर बनी रणनीति।

    04/02/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: सोनल पब्लिक स्कूल झगरेनडीह में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: परीक्षा पे चर्चा 2026 कार्यक्रम शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में उत्साहपूर्वक आयोजित।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: सिंघनपुर में शबरी मेला महोत्सव का आयोजन, विधायक चातुरी नंद ने की शिरकत।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    सरायपाली: ANTF व सरायपाली पुलिस ने 90 इंजेक्शन के साथ कुटेला के तस्करो को दबोचा।

    05/02/2026

    बसना: जमडी में गांधी जयंती मनाई गई, महिला समूहों का सराहनीय योगदान रहा।

    03/10/2025

    सरायपाली: विधायक चातुरी नंद ने शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में शिक्षक शिक्षिकाओं को किया सम्मानित।

    30/09/2025

    सरायपाली: स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह महाविद्यालय में भूतपूर्व विद्यार्थी सम्मेलन का आयोजन हुआ।

    14/09/2025
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    February 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728 
    « Jan    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.