बसना(जीतयादव)।कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान को असम विधानसभा चुनाव में एक अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें असम के सिलचर (कछार) जिले की उदारबंद विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति न केवल उनके लिए बल्कि उनके समर्थकों और क्षेत्रवासियों के लिए भी गर्व का विषय बन गई है।
दिल्ली में आयोजित चुनाव प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, समर्थकों में खुशी।
दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विधानसभा प्रभारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में कुंवर जितेंद्र सिंह, विकास उपाध्याय और मनोजकांत चौहान के नेतृत्व में प्रभारियों को चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार और जमीनी स्तर पर कार्य करने को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

इसी दौरान मोक्ष कुमार प्रधान को उदारबंद विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई। नियुक्ति की सूचना मिलते ही उनके गृह क्षेत्र और समर्थक वर्ग में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने इसे मोक्ष कुमार प्रधान की मेहनत, संगठन के प्रति निष्ठा और सक्रिय राजनीति में मजबूत पकड़ का परिणाम बताया।
मोक्ष कुमार प्रधान को नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। बधाई देने वालों में कमल प्रधान, प्रिंस प्रधान, परदेसी यादव, बरतराम नागेश, प्रकाश दास, हेमसागर साव, रामकुमार भोई, श्याम प्रधान, चंपक लाल चौहान, भूषण तांडी, निर्मल प्रधान, राजेश सिदार, जफर, आनंद चौहान, हेतुराम गहीर, अजय पटेल, सुनील भोई, प्रशान्त पंडा, विनोद मेहेर, रितिक साहू, संतोष पटेल, बोधन, निलेश साहू शामिल रहे।
साथ ही अश्विनी प्रधान, उद्धव पात्र, मुनीन्द्र प्रधान, हेमंत कौशिक, रवि कश्यप, अंकित छाबड़ा, कृष, अक्षय प्रधान, महेश सोम, मलिक, उत्तर प्रधान, गजेंद्र साहू, सदानंद थानापति, फिरत चौहान, अनंत नायक, उमाकांत प्रधान, अंकुर बरीहा, नेमीचंद प्रधान, तेजकुमार प्रधान, सुरेश पटेल, नरोत्तम साहू, राजा कोसरिया, संजय निषाद, सुमित प्रधान, हारधन साहू, किरोटी साव, अखिलेश शामल, गुलू, सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी शामिल रहे।

इसके अलावा कोलता समाज के संरक्षक हरिचरण प्रधान, नरेंद्र साहू, मुरली प्रधान, शंभूकार प्रधान, राधेश्याम प्रधान, नयन प्रधान, श्रीमती तनुजा साहू, श्रीमती नसरीन बानो, यास्मीन, श्रीमती सुमित्रा बारमते, पुष्पा पटेल, बिंदुमुखी प्रधान, श्रीमती प्रज्ञा ठाकुर, कांति सूरजाल, सर्वदमन प्रधान, कुबेर प्रधान, हिरदेश साहू, चंद्रमणि सिदार, दूरपत ब्यास, सफेद गिर, दयानिधि भोई, डोलामणि भोई, रीकाश प्रधान, चूड़ामणि बेहरा, हेमचंद साव, संजय पटेल, सागर पटेल, किशन पटेल, विजय, बृजलाल साव, मोहन बंजारा, प्रफुल्ल साव, नरेंद्र साव, मोतीलाल नायक, मनोज प्रधान, कैलाश प्रधान, योगेश साव, दक्ष प्रधान, परतोश भोई, पांडव नाग, रिखीराम सोम, नित्यानंद गढ़तीया, लोविंद प्रधान, कौशिक प्रधान, अलेख भोई, महिपाल सिंह जटाल, बसंत प्रधान और दर्शन साहू ने भी शुभकामनाएं दीं।
सभी ने एक स्वर में कहा कि मोक्ष कुमार प्रधान को मिली यह जिम्मेदारी उनके राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का प्रमाण है। लोगों ने उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए भरोसा जताया कि वे असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस संगठन को मजबूती देंगे।




