बसना(जीतयादव)। जिला पंचायत सदस्य एवं सामाजिक रूप से सक्रिय जनप्रतिनिधि मोक्ष कुमार प्रधान एकादश कर्म कार्यक्रमों में शामिल हुए। ग्राम देवलगढ़ निवासी स्वर्गीय श्रीमती गुलाबाई साहू जी तथा बसना निवासी स्वर्गीय डॉ. एस.पी. कश्यप साहब के उन्होंने दोनों दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

इस अवसर पर मोक्ष कुमार प्रधान ने शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि किसी अपने को खोने का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता, लेकिन समाज और अपने लोगों का साथ इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा समाज शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है।
एकादश कर्म में दिवंगत आत्माओं को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवारों के साथ व्यक्त की संवेदना
मोक्ष कुमार प्रधान ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और मानसिक संबल प्रदान करें। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसरों पर मानवीय संवेदना और सामाजिक एकजुटता सबसे बड़ा सहारा होती है।

उन्होंने दिवंगतजनों के जीवन और समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि स्वर्गीय श्रीमती गुलाबाई साहू जी और स्वर्गीय डॉ. एस.पी. कश्यप साहब ने अपने जीवन में सेवा, सादगी और सामाजिक मूल्यों को प्राथमिकता दी। उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहा है, जिसे आने वाली पीढ़ियां हमेशा याद रखेंगी।

एकादश कर्म कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, नगरवासी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्माओं के पुण्य स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा परिजनों को ढांढस बंधाया। कार्यक्रम का वातावरण शोकपूर्ण होने के साथ-साथ सामाजिक एकता और मानवीय संवेदना से ओतप्रोत रहा।




