महासमुंद(जीतयादव)।जिला कार्यकारिणी महिला मोर्चा महासमुंद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिसमें सक्रिय एवं जुझारू महिला भाजपा नेत्री सीमा लोकेश नायक को उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति की घोषणा के साथ ही महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।
जिला पंचायत सभापति को मिली बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी, महिला मोर्चा को मिलेगी नई ऊर्जा।
सीमा लोकेश नायक वर्तमान में जिला पंचायत सभापति के पद पर भी कार्यरत हैं। सामाजिक सरोकारों, जनसेवा और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका के चलते वे महासमुंद जिले में एक मजबूत पहचान रखती हैं। लंबे समय से राजनीति और समाजसेवा से जुड़ी होने के कारण संगठन ने उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और कार्यशैली को ध्यान में रखते हुए यह दायित्व सौंपा है।

नियुक्ति के बाद सीमा लोकेश नायक ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण, संगठन का विस्तार और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बसना क्षेत्र की हर महिला तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ महिला मोर्चा को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगी।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सीमा लोकेश नायक को बधाई दी। सभी ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में महासमुंद जिले में महिला मोर्चा नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा।



