पिरदा(जीतयादव)। देवलगढ़ में लंबे समय से लंबित सड़क निर्माण की मांग पूरी होने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत शीतला माता मंदिर से देवलगढ़ तक सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ किया गया।
शीतला माता मंदिर से देवलगढ़ तक बनेगी सड़क, ग्रामीणों में खुशी की लहर।
कार्यक्रम की शुरुआत शीतला माता मंदिर में विधि-विधान से पूजा कर की गई, जिसके बाद सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस सड़क को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
![]()
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल पिरदा के अध्यक्ष अभिमन्यु प्रधान, श्रीमती जगमोती भोई (सभापति, महासमुंद), श्रीमती विमला बेहरा (महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य पिथौरा), सरपंच प्रतिनिधि खेमराज प्रधान, सुभाष बंजारा (महामंत्री), परशुराम गड़तिया (जिला कार्यसमिति सदस्य), राजकुमार चौहान (अजा मोर्चा अध्यक्ष), दीनदयाल भोई (पूर्व महामंत्री), हेतराम राठौर (महामंत्री, पिछड़ा वर्ग मोर्चा), राजाराम परमार (उपाध्यक्ष भाजयुमो) सहित सुरेश प्रधान, सदानंद प्रधान, विद्याधर सिदार (ग्राम प्रमुख) और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
![]()
ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। साथ ही उन्होंने वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर सरकार और जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।



