बसना | संकुल केंद्र बसना में आज विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता संकुल प्राचार्य एन. के. पंडा एवं समन्वयक सुरेश प्रधान ने की।
बैठक का मुख्य एजेंडा कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं की आगामी परीक्षाओं के परिणाम सुधार हेतु कार्य योजना तैयार करना रहा। विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को उन्नत करने के लिए प्रभावी रणनीति बनाते हुए शिक्षण गुणवत्ता पर विशेष बल दिया गया।
बैठक में अपार आईडी जनरेट करने और उनकी अद्यतन स्थिति, शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति, तथा विद्यार्थियों के जाति प्रमाणपत्र की प्रगति की समीक्षा की गई। सभी विद्यालयों को निर्देश दिए गए कि छात्र डेटा में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे और सभी रिकॉर्ड समय पर पूर्ण किए जाएं।
इसके साथ ही विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट, U-DISE प्रविष्टियों की स्थिति, तथा आगामी 14 नवम्बर को आयोजित FLN मेला की तैयारी पर भी विशेष चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित रहे प्रधान पाठक सरविंद सिदार, भुनेश्वर पटेल, ऋषिकेश साहू, उषा ठाकुर, चंचला सतपती, देवकी साहू, विलासिनी पोर्ते, तथा संकुल के शिक्षक लोकेश भोई, प्रभारी प्रधान पाठक देवेन्द्र पटेल आदि। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।




