कूड़ेकेल में 42 बालिकाओं को मिली साइकिल, सरस्वती साइकिल योजना से बढ़ा आत्मविश्वास
बसना। शासन की सरस्वती साइकिल योजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कूड़ेकेल में छात्राओं को निःशुल्क साइकिल प्रदान की गई। इस अवसर पर कुल 42 बालिकाओं को साइकिल मिली — जिनमें अनुसूचित जाति की 8, अनुसूचित जनजाति की 9 और अन्य पिछड़ा वर्ग (बीपीएल वर्ग) से 25 छात्राएँ लाभान्वित हुईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। प्राचार्य श्री बलदेव मिश्रा, प्रधान पाठक श्री सुशील सिन्हा (शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कूड़ेकेल) और प्रधान पाठक श्रीमती संतोषी साहू (शासकीय प्राथमिक शाला कूड़ेकेल) संकुल समन्वयक श्री गोवर्धन डड़सेना की उपस्थिति में अतिथियों ने छात्राओं को साइकिल प्रदान की।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्री राजेश गढ़तिया, सरपंच श्री भारत डड़सेना, पंचगण, पालकगण, तथा एसएमडीसी सदस्य श्री मिलन साव,श्री भगतराम पटेल, श्री बलिराम यादव, श्री कृष्णचंद्र साव, श्री अशोक साव, , श्री जितेंद्र सिदार, श्री भूपेंद्र साव, उपस्थित रहे। इसके अलावा पूर्व एसएमडीसी अध्यक्ष श्री पहलवान सिदार, पूर्व विधायक प्रतिनिधि श्री श्रवण सिदार, साइकिल योजना वितरण प्रभारी श्री रोहित पटेल, वरिष्ठ व्याख्याता श्री डी.सी. पालेकर, एवं सहायक ग्रेड-3 श्री देवेश साव विशेष रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य श्री बलदेव मिश्रा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जनपद सदस्य श्री राजेश गढ़तिया द्वारा किया गया। साइकिल पाकर छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिसर में बालिकाओं के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास झलक उठा।



