बम्हनी में साइकिल वितरण समारोह, अतिथियों ने बेटियों को शिक्षा के लिए किया प्रोत्साहित
बसना। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हनी में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा नवमी की छात्राओं को अतिथियों द्वारा साइकिल वितरित की गई।
मुख्य अतिथि जगमोती दीनदयाल भोई ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा— “सरकार बेटियों को स्वावलंबी और सशक्त बनाने के लिए हर संभव साधन-सुविधा उपलब्ध करा रही है। इसका परिणाम है कि आज स्कूल और कॉलेजों में बालिकाओं की संख्या निरंतर बढ़ रही है।”
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पिरदा मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु प्रधान ने कहा कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान आज एक जनआंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र— शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य और राजनीति में— अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। सरकार द्वारा महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देना समाज में समानता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि
कार्यक्रम में अभिमन्यु प्रधान (मंडल अध्यक्ष), सुभाष बंजारा (महामंत्री), मनीराम निषाद (महामंत्री), नीलमणि बारीक (अध्यक्ष, किसान मोर्चा), पीताम्बर प्रधान (अध्यक्ष, जनभागीदारी समिति), दिनदयाल भोई (अध्यक्ष, पथरला सोसायटी), सरपंच रमशिला सिदार, हेमलाल सिदार, वकील नाग, भंवर लाल चौधरी, रूपानंद नायक, ज्ञान चंद प्रधान, प्राचार्य यू. एल. पारेश्वर, और समन्वयक मनोहर साहू उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि सरकार की इस योजना से छात्राओं में शिक्षा के प्रति रुचि और आत्मविश्वास दोनों बढ़ रहे हैं।



