तोषगांव: छात्राओं को मिली साइकिल, शिक्षा और स्वच्छता का मिला संदेश
तोषगांव। निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत शनिवार को ग्रामीण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तोषगांव में कक्षा नवमी की नवप्रवेशी छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। इस दौरान छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने और नियमित स्कूल आने के लिए प्रेरित किया गया।
मुख्य अतिथि विद्या भूषण सतपथी (मंत्री फुलझर सेवा समिति सरायपाली) ने कहा कि “शिक्षा से ही हम जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं, इसलिए पढ़ाई में कोताही नहीं बरतनी चाहिए।” उन्होंने छात्राओं को साइकिल वितरण कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर गांधी पद यात्री गण, जनपद सदस्य कुमुदिनी भोई, सरपंच मोहित रौतिया, जितेंद्र सतपथी, प्रकाश प्रधान, प्राचार्य भागीरथी भोई, विवेकानंद दास, ललित साव, मुकुंद मुरारी विशाल, महेंद्र कुमार विशाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
इसी बीच विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई ने स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्कूल प्रांगण से लेकर बिच गली तक सफाई कार्य कर स्वच्छता का संदेश दिया।




