बसना। ग्राम जमडी में आदर्श क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में पांच दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य श्री मोक्ष प्रधान के मुख्य आतिथ्य में हुआ। उद्घाटन समारोह में ग्रामीणों और युवाओं में खेल के प्रति अपार उत्साह और जोश देखने को मिला।

जमडी में पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता संम्पन्न मुख्य अतिथि रहे मोक्ष प्रधान।
मुख्य अतिथि श्री मोक्ष प्रधान ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि “खेल जीवन में अनुशासन, एकता और आत्मविश्वास लाने का सबसे सशक्त माध्यम है। मैदान में मेहनत करने वाला युवा हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकता है। ऐसे आयोजन गांवों में नई ऊर्जा का संचार करते हैं और युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देते हैं।”
उन्होंने आदर्श क्रिकेट क्लब जमडी के सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि क्लब द्वारा किया गया यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्र में छिपी प्रतिभाओं को आगे लाने का सराहनीय कदम है।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कुड़ेकेल के सरपंच श्री भरत लाल डडसेना, श्री सुकुलदास पटेल, श्री बिरेन्द्र निषाद, श्री पद्मलोचन पटेल, श्री भगतराम पटेल, श्री बलिराम यादव, श्री सुरेंद्र निषाद, श्री दिनेश पटेल, श्री चौथकुमार पटेल, श्री तुलसीराम सोनवानी,श्री ताराचंद सागर, श्री सहनीदास सागर, मिलन पटेल, पुष्पेंद्र निषाद, हेमलाल निषाद, कौशल पटेल, रामनाथ डडसेना, अमरनाथ सोनवानी , वासुदेव पटेल, ज्ञानेंद्र सागर, प्रवीण पटेल , उमेश डडसेना, नंदकुमार जगत, प्रमोद सागर, चुम्मन सागर,गोपी निषाद, भागीरथी सिदार, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया। मैदान में चौकों-छक्कों की बरसात और खिलाड़ियों की उम्दा फील्डिंग ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। आयोजन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें बड़ा मंच देने का प्रयास सराहनीय रहा।

गांव के बुजुर्गों और युवाओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल खेल के प्रति रुचि बढ़ती है, बल्कि गांवों में भाईचारे और एकता की भावना भी मजबूत होती है। प्रतियोगिता को सफल बनाने में आदर्श क्रिकेट क्लब के सभी सदस्य दिन-रात जुटे रहे।



