बसना।बसना विकासखंड में समन्वयक संघ की बैठक के दौरान सर्वसम्मति से त्रिकांत बाघ को संघ का नया ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। इससे पूर्व यह दायित्व अनिल सिंह साव के पास था, लेकिन उनके विकासखंड स्रोत समन्वयक बसना पद पर चयनित होने के बाद अध्यक्ष पद रिक्त हो गया था।

समन्वयक संघ की बैठक में सर्वसम्मति से हुआ अध्यक्ष का चयन।
नव नियुक्त अध्यक्ष त्रिकांत बाघ के चयन पर सभी समन्वयक साथियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ समन्वयक रोहित पटेल के उद्बोधन से हुई, जिसमें उन्होंने संगठनात्मक संरचना, दायित्वों और अध्यक्ष पद की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें बेहतर ढंग से निर्वहन करने के लिए मार्गदर्शन दिया।

पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिंह साव ने अपने संबोधन में सभी सदस्यों को एकजुट होकर कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अब संगठन में युवा नेतृत्व आगे आ रहा है और त्रिकांत बाघ एक ऊर्जावान युवा नेतृत्वकर्ता हैं। ब्लॉक स्तर पर होने वाले शैक्षणिक आयोजनों और गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन के लिए युवा टीम की आवश्यकता है और यह इसके लिए उपयुक्त अवसर है।

इस अवसर पर सुरेश नंद ने अपने सेवा कार्यकाल को याद करते हुए सचिव के रूप में किए गए कार्यों और उपलब्धियों को साझा किया तथा नई पारी के लिए त्रिकांत बाघ को बधाई दी।

अंत में नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष त्रिकांत बाघ ने कहा कि वे उम्र में सबसे छोटे हैं, लेकिन सभी वरिष्ठों के स्नेह, सहयोग और मार्गदर्शन से अभिभूत हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम में समन्वयक आरिफ बेग, गजेंद्र नायक, डिजेन्द्र कुर्रे, वारिश कुमार, संतराम बंजारा, गोवर्धन डड़सेना, अमित भोई, राजेश साहू, भूपेश पाढ़ी, अरुण प्रधान, विकास प्रधान सहित अनेक समन्वयकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।



