Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महासमुंद: 34 नग हीरे के साथ उड़ीसा का हीरा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।

    26/03/2026

    रायपुर: भूमिहीन कृषि मजदूरों को बड़ी राहत, खातों में ट्रांसफर हुए 495 करोड़ रुपये।

    26/03/2026

    महासमुंद: गैस सिलेंडर कालाबाजारी करने वाला गिरफ्तार, बागबाहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    26/03/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, March 26
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»सरायपाली»सरायपाली: कांग्रेस का मनरेगा बचाओ और धान खरीदी अवधि बढ़ाने को लेकर चक्का जाम।
    सरायपाली

    सरायपाली: कांग्रेस का मनरेगा बचाओ और धान खरीदी अवधि बढ़ाने को लेकर चक्का जाम।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad31/01/2026Updated:31/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    कांग्रेस spl 11
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    सरायपाली(जीतयादव)।सरायपाली विधानसभा अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरायपाली ग्रामीण द्वारा जलपुर मोड़ (केंदुआ) में भाजपा सरकार की किसान-विरोधी नीतियों के खिलाफ एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन एवं सांकेतिक चक्का जाम किया गया। यह आंदोलन धान खरीदी अवधि बढ़ाने और “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, किसान और मजदूर शामिल हुए।

    spl22
    सरायपाली में कांग्रेस का शांतिपूर्ण आंदोलन, भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन।

    धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व सरायपाली विधायक चतुरी नंद ने किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि किसानों और मजदूरों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार की नीतियां पूरी तरह किसान-विरोधी हैं, जिसके कारण धान खरीदी में परेशानी हो रही है और मनरेगा के तहत ग्रामीणों को पर्याप्त रोजगार नहीं मिल पा रहा है।

    spl33

    विधायक चतुरी नंद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों और मजदूरों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी। उनके हक और अधिकार पर डाका डालने वालों को कांग्रेस कड़ा सबक सिखाएगी। उन्होंने मांग की कि धान खरीदी की अवधि तत्काल बढ़ाई जाए, लंबित मजदूरी का शीघ्र भुगतान हो और मनरेगा के तहत प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को काम मिले।

    inc logo

    धरना स्थल पर जलपुर मोड़ (केंदुआ) में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। कुछ समय के लिए मुख्य मार्ग पर सांकेतिक चक्का जाम भी किया गया, जिससे प्रशासन में हलचल मच गई।

    ब्लॉक कांग्रेस INC

    इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, पंचायत प्रतिनिधि एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि यदि सरकार ने किसानों और मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    सरायपाली: 70 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार।

    24/03/2026

    सरायपाली: क्वींस ग्रुप का महिला सम्मान समारोह, विभिन्न क्षेत्रों की महिलाएं हुईं सम्मानित।

    24/03/2026

    सरायपाली: सोलर प्लांट के विरोध में ग्रामीणों के धरने को दीपक बैज का समर्थन।

    21/03/2026

    सरायपाली: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 75 लाख से ज्यादा कैश और लग्जरी कार जब्त।

    20/03/2026

    सरायपाली: हिंदू नव वर्ष पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य आयोजन किया गया।

    19/03/2026

    सरायपाली: महलपारा स्कूल में नेवता भोज का आयोजन, बच्चों को कराया गया विशेष भोजन।

    19/03/2026
    टॉप पोस्ट
    सरायपाली

    सरायपाली: 70 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: क्वींस ग्रुप का महिला सम्मान समारोह, विभिन्न क्षेत्रों की महिलाएं हुईं सम्मानित।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: सोलर प्लांट के विरोध में ग्रामीणों के धरने को दीपक बैज का समर्थन।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    रायपुर: 25 मार्च को भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में ट्रांसफर होंगे 495 करोड़ रुपये।

    25/03/2026

    रायपुर: तिलहन किसान मेले का शुभारंभ, किसानों को प्रति एकड़ 11 हजार का प्रोत्साहन।

    21/03/2026

    महासमुंद: 34 नग हीरे के साथ उड़ीसा का हीरा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।

    26/03/2026

    रायपुर: भूमिहीन कृषि मजदूरों को बड़ी राहत, खातों में ट्रांसफर हुए 495 करोड़ रुपये।

    26/03/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.