सरायपाली(जीतयादव)।सामुदायिक सहभागिता की मिसाल बन चुकी शासकीय प्राथमिक शाला पोड़ापाली जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद श्री विजय कुमार लहरे की प्रेरणा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरायपाली श्री टी.सी. पटेल के मार्गदर्शन, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सरायपाली श्री देवानंद नायक के प्रोत्साहन, संकुल प्रभारी नवागढ़ श्री वैष्णव जी के उत्साहवर्धन, संकुल समन्वयक नवागढ़ श्री खिरोद्र सोनी जी के सतत सहयोग तथा संस्था प्रमुख श्री प्रताप नारायण दास के अथक प्रयासों से आज एक प्रेरणादायक उदाहरण बन चुकी है।
सामुदायिक सहभागिता व जन-सहयोग से बदली सरकारी स्कूल की तस्वीर।
23 सितंबर 2023 को संस्था प्रमुख के रूप में पदस्थ हुए श्री प्रताप नारायण दास, जो राज्य स्तरीय FLN मास्टर ट्रेनर भी हैं, ने दो वर्षों से अधूरे पड़े मुख्य शाला भवन जीर्णोद्धार कार्य को प्राथमिकता दी। ग्राम गोटिया श्री मालिकराम पटेल, नवगठित SMC अध्यक्ष श्री मोहनलाल मिरी एवं तत्कालीन सरपंच श्रीमती सादमोती कुर्रे के सहयोग से भवन में बिजली एवं पंखे की व्यवस्था कर कार्य प्रारंभ हुआ।

इसके बाद सरपंच श्रीमती फूलबाई मिरी के कार्यकाल में सामुदायिक सहभागिता से कक्षाओं में टाइल्स लगाई गईं और अंततः नव-निर्वाचित सरपंच श्रीमती रमूला बारिहा के प्रयासों से दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को भवन जीर्णोद्धार पूर्ण हुआ। तीन सरपंचों के सामूहिक प्रयास से विद्यालय को पूर्ण सुविधायुक्त भवन प्राप्त हुआ।

विद्यालय परिसर में स्थित निजी ईंट टीला हटाकर लगभग 60 ट्रिप मुर्रम भरवाकर खेल मैदान तैयार किया गया। वहीं स्वच्छ पेयजल हेतु श्री मालिकराम पटेल ने स्वयं के व्यय से पानी टंकी व रनिंग वाटर की व्यवस्था की। मिड डे मील के लिए श्री संतराम मिरी ने थाली-गिलास दान किए और सरस्वती माता की प्रतिमा स्थापना भी करवाई, जिसकी प्राण प्रतिष्ठा 23 जनवरी 2026 को सम्पन्न हुई।
शिक्षा क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धि रही, जब कक्षा दूसरी की छात्रा कुमारी पूर्णिमा विधि का चयन राज्य स्तरीय पठन प्रतियोगिता रायपुर हेतु हुआ। संस्था प्रमुख श्री प्रताप नारायण दास SCERT रायपुर के FLN कोर ग्रुप सदस्य हैं तथा उनकी अवधारणाएं राज्य स्तरीय संदर्शिका में प्रकाशित हैं।
आज शासकीय प्राथमिक शाला पोड़ापाली सामुदायिक सहभागिता, नवाचार और समर्पित नेतृत्व का सशक्त उदाहरण बन चुकी है, जो अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणा स्रोत है।




