आदर्श महाविद्यालय लोहराकोट में रजत महोत्सव पर रंगारंग आयोजन
पिथौरा । शासकीय आदर्श महाविद्यालय लोहराकोट में 5 से 12 सितंबर तक छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें रैली, भाषण प्रतियोगिता, वाद-विवाद, पोस्टर प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक शामिल रहे। छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर छत्तीसगढ़ के 25 वर्षों की उपलब्धियों और भविष्य की दिशा पर विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी पी.एस. ठाकुर ने विद्यार्थियों को राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा की जानकारी दी। 10 सितंबर को आयोजित मुख्य समारोह में जनपद अध्यक्ष उषा धृतलहरे मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने छत्तीसगढ़ की विकास गाथा को विस्तार से साझा किया। विशिष्ट अतिथि जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल ने “छग विजन 2047” विषय पर विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर कॉलेज की छात्रा सोनिया पटेल (बीए तृतीय वर्ष) और छात्र हसराज खम्हारी (बीएससी तृतीय सेमेस्टर) ने सेमिनार प्रस्तुत कर महोत्सव में अपनी भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. शबनूर सिद्धीकी, अतिथि व्याख्याता सज्जाद अहमद गनई, कुंजन साहू सहित कॉलेज परिवार व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



