रायपुर। जिले के किसानों के हित में चलाए जा रहे कृषि क्रांति अभियान के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने बगिया स्थित निवास कार्यालय से किसान कॉल सेंटर (एग्रीबिड) और क्यूआर कोड आधारित जी कॉम इंडिया व्यवस्था का शुभारंभ किया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय, विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसान कॉल सेंटर (एग्रीबिड) को आधुनिक तकनीक से जोड़ा गया कॉल सेंटर सिस्टम।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में आम, लीची, नाशपाती, कटहल और चाय जैसी फसलों का उत्पादन बड़ी मात्रा में हो रहा है, लेकिन बाजार की कमी के कारण किसानों को उचित दाम नहीं मिल पाता था। अब क्यूआर कोड प्रणाली के जरिए किसान सीधे खरीदारों तक पहुंच सकेंगे और अपनी फसल का बेहतर मूल्य प्राप्त करेंगे। इससे बिचौलियों से छुटकारा मिलेगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी।

किसान कॉल सेंटर (नंबर: 08069378107)
किसानों को खेती से जुड़ी हर समस्या पर विशेषज्ञों की सीधी सलाह मिलेगी।
योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ उठाने के लिए मार्गदर्शन मिलेगा।
विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर, कृषि वैज्ञानिक और 12 विशेषज्ञों की टीम कॉल, मैसेज और व्हाट्सएप से किसानों को सहयोग करेगी।
सीएम ने बताया कि एनडीडीबी के साथ मिलकर 6 जिलों में दुधारू पशुओं का वितरण और पशुपालन का प्रशिक्षण भी शुरू किया गया है, जिससे दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।

श्रीमती गोमती साय ने कहा कि यह पहल जिले में कृषि के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। वहीं विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि इससे किसानों को प्रसंस्करण और निर्यात में भी सुविधा होगी।इन नई पहलों से किसानों को न केवल बाजार की स्वतंत्रता मिलेगी, बल्कि उनकी आय भी दोगुनी होने की दिशा में ठोस कदम बढ़ेगा।





