पिथौरा शहीद प्रमोद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा शपथ ग्रहण कार्यक्रम
पिथौरा।समग्र शिक्षा, जिला परियोजना कार्यालय महासमुंद के निर्देशन में 16 से 30 सितंबर तक सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शहीद प्रमोद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को स्वच्छता शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी स्टाफ और विद्यार्थी शामिल हुए। इस अवसर पर प्राचार्य नंदकुमार चौधरी ने कहा कि “स्वच्छता केवल सरकारी काम नहीं है, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। हमें अपने घर, विद्यालय और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।”
शपथ ग्रहण के दौरान सभी शिक्षक, व्याख्याता और प्रधान पाठक उपस्थित रहे।
इस मौके पर संकुल प्राचार्य नंदकुमार चौधरी, रमेश प्रजापति, पुष्पा पटेल, महेश पटेल, गायत्री सिन्हा, अनिता नायक, अमिता शुक्ला, दया राम पटेल, कृष्ण कुमार ठाकुर सहित अन्य शिक्षकगण भी मौजूद थे।



