महासमुंद डाइट में स्वच्छता शपथ 23 को पौधरोपण और 24 को वाद-विवाद प्रतियोगिता
महासमुंद। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्वच्छोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. विजय खंडेलवाल ने सभी को स्वच्छता शपथ दिलाई और गली-मोहल्लों में साफ-सफाई कर लोगों को जागरूक करने की अपील की।
डॉ. खंडेलवाल ने कहा कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक प्रदेश सहित पूरे देश में स्वच्छता अभियान चल रहा है। स्वच्छता केवल स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि जीवन का अभिन्न हिस्सा है, जिसे हमें जिम्मेदारी से अपनाना चाहिए। सहायक प्राचार्य अरुण प्रधान और के. सिंह ने भी स्वच्छता को राष्ट्र निर्माण से जोड़ते हुए इसे जन-जन तक पहुँचाने की बात कही।
इस दौरान द्वितीय वर्ष के छात्राध्यापकों ने संकल्प लिया कि वे जीवनभर स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाने के लिए कार्यरत रहेंगे।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में वरिष्ठ व्याख्याता उमादेवी शर्मा, राजेश चंद्राकर, संतोष साहू, कमलेश पांडेय, किरण कन्नौजे, सुमन दीवान, तिलोतमा प्रधान, लक्ष्मी सिन्हा, ईश्वर चंद्राकर, झरना साहू, आकांक्षा साहू, योगेन्द्र पांडे, सुनील साहू, सुनील मरकाम, सुषेम दीवान, गरिमा सिंह राजपूत, मीना साहू, राधा साहू, प्रदीप साहू, तरुण चंद्राकर, हीरामन, अजय, उचित सहित कई छात्राध्यापक उपस्थित रहे।
आगामी कार्यक्रम:
23 सितम्बर: परिसर और संस्थान की साफ-सफाई के साथ वृक्षारोपण।
24 सितम्बर: निबंध, कविता, वाद-विवाद, क्विज़ और चित्रकला प्रतियोगिता।
सांस्कृतिक साहित्यिक प्रभारी व्याख्याता टेकराम सेन ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत डाइट में आगे भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।




