बसना(जीतयादव)।संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग समापन विंध्यवासिनी हायर सेकेंडरी स्कूल बी, बनडबरी (जमदरहा) में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बद्री विशाल जोल्हे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसना उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल सिंह साव, बीआरसी बसना ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व कलेक्टर के.एल. चौहान, डेविड चौधरी, पुष्पलता चौहान, उत्तर कुमार चौधरी (प्राचार्य), नोनी बाई चौहान (सरपंच), परमेश्वर साहू (सरपंच प्रतिनिधि), मनोज भोई (सरपंच प्रतिनिधि), प्रीतम चतुर्वेदी (सरपंच जमदरहा), सत्यानंद बरिहा (जनपद सदस्य), पदुम लाल पटेल, दुर्योधन पटेल, दीक्षित चंद्राकर, अघोरी चौहान (उपसरपंच), डिजेन्द्र कुर्रे (समन्वयक), तुशील चौहान (प्राचार्य) सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत से हुई। इसके पश्चात सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी।
बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग समापन समारोह में अतिथियों ने विजेताओं को किया सम्मानित।
प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राथमिक शाला चेरूडीपा, द्वितीय प्राथमिक शाला सनबहली, तृतीय जमनीडीह एवं चतुर्थ लोहडीपुर ने प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में कबड्डी में प्रथम प्राथमिक शाला ललितपुर टुकड़ा, द्वितीय प्राथमिक शाला पुरुषोत्तमपुर, तृतीय जमदरहा एवं चतुर्थ भालूकोना रही। मिडिल स्कूल स्तर पर प्रथम जमदरहा एवं द्वितीय पुरुषोत्तमपुर विजयी रहे।

हायर सेकेंडरी जमदरहा में कक्षा 10वीं एवं 11वीं की बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता हासिल की। प्राथमिक स्तर पर जमनीडीह, गायत्रीपुर, लोहडीपुर, सनबहली एवं जमदरहा का दबदबा रहा।
एकल खेलों में मिडिल स्तर से दौड़, रिले रेस, गोला फेंक एवं कुर्सी दौड़ में जमदरहा, लोहडीपुर एवं पुरुषोत्तमपुर के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने इवेंट में बाजी मारी। वहीं प्राथमिक एकल प्रतियोगिता में जमनीडीह, जमदरहा, ललितपुर, लोहडीपुर, पुरुषोत्तमपुर एवं गायत्रीपुर के बच्चों ने जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका बुधेश्वर साहू, डोसराम बसंत, जगदीश मांझी, सुशील चौधरी, मनोज नायक, शंकर सिदार, तेजस्विनी बरिहा, रुपलता कुर्रे, शिमला चौहान, पुष्पलता साव, देवकी साहू, सतकुमारी चतुर्वेदी, बसंत साहू, प्रहलाद साहू, डोलामणी पटेल, जितेन्द्र नाग, सुखीराम बसंत, ज्वाला प्रसाद, गंगाधर प्रसाद द्विवेदी, टेमन साहू सहित अन्य शिक्षकों ने निभाई।
मंच संचालन का दायित्व डिजेन्द्र कुर्रे, गफ्फार खान एवं शंकर सिदार ने प्रारंभ से अंत तक सफलतापूर्वक किया।
उत्कृष्ट आयोजन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे, जिला स्रोत समन्वयक रेखराज शर्मा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लोकेश्वर कंवर, शरण दास, समन्वयक आरिफ बेग, नीलाबर नायक, गजेन्द्र नायक, वारिश कुमार, त्रिलोचन पटेल, सुरेश नंद, संतराम बंजारा, त्रिकांत बाग, विजय घृतलहरे एवं सादराम अजय ने आयोजकों को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।
इस प्रकार संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।





