आधुनिक भारत के शिल्पकार चाचा नेहरू की जयंती पर स्वामी आत्मानंद विद्यालय में बाल दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
बसना।स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश/हिन्दी माध्यम विद्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती एवं बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी शिक्षकों ने आधुनिक भारत के निर्माता चाचा नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की।
वरिष्ठ शिक्षक लोरीश गुरुजी ने नेहरू जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चे फूलों की तरह होते हैं, इसलिए उन्हें खुशी और खुशबू फैलाने वाला बनना चाहिए। उन्होंने वर्तमान समय में असमय समाप्त होते बचपन पर चिंता जताई और समाज एवं शिक्षकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सकारात्मक मार्गदर्शन देने की आवश्यकता बताई।
शिक्षिका अंजलि पांडेय ने बाल दिवस की उपयोगिता समझाते हुए कहा कि बच्चों का जीवन खुशहाल, रचनात्मक और कल्पनाशील होना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य तरुण पटेल ने की। इंग्लिश माध्यम की शिक्षिकाओं द्वारा बाल दिवस पर विशेष गीत प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी ने सराहा।
खेलकूद प्रतियोगिताएँ
दूसरे सत्र में विभिन्न खेल-प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं—
100 मीटर दौड़
200 मीटर दौड़
कुर्सी दौड़
रस्साकसी
फुगड़ी
प्रतियोगिता परिणाम:
पूर्व माध्यमिक बालक वर्ग 100 मीटर: संजीत पटेल प्रथम
बालिका वर्ग 100 मीटर: हिमाद्री पारेश्वर प्रथम
हाई स्कूल बालिका 100 मीटर: पूजा बारले
हाई स्कूल बालक 100 मीटर: हिमांशु प्रधान
200 मीटर बालक वर्ग: रमन पारेश्वर
200 मीटर बालिका वर्ग: मनीषा राणा
विशेष आयोजन एवं समापन
इंग्लिश माध्यम के शिक्षक-शिक्षिकाओं की ओर से बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें हिन्दी माध्यम के शिक्षक-शिक्षकों को भी शामिल किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी छात्र-छात्राओं को मिष्ठान वितरित किया गया।
बाल दिवस कार्यक्रम उत्साह, उल्लास और अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ। विद्यालय परिवार ने नेहरू जी के बाल प्रेम को स्मरण करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प लिया।






