बसना(जीतयादव)। बसना विकासखंड अंतर्गत चनाट प्राथमिक कृषि सहकारी समिति मर्यादित (पंजीयन क्रमांक 866) के अध्यक्ष पद पर हेमचंद पटेल के चयन से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनके अध्यक्ष बनने पर भंवरपुर मंडल के अंतर्गत चनाट क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
हेमचंद पटेल लंबे समय से सहकारिता आंदोलन एवं सामाजिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। उनके अनुभव, कार्यकुशलता और सक्रिय भूमिका को देखते हुए समिति सदस्यों ने उन पर भरोसा जताते हुए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके चयन को किसानों और समिति के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
किसानों के हित को प्राथमिकता
चनाट सोसाइटी अध्यक्ष पद ग्रहण करने के बाद हेमचंद पटेल ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि समिति की कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाया जाएगा तथा इसे आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। साथ ही खाद, बीज एवं ऋण वितरण व्यवस्था को समयबद्ध और सुचारु रूप से संचालित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया भरोसा
भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमचंद पटेल के चयन को संगठन और क्षेत्र के लिए लाभकारी बताया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके नेतृत्व में चनाट सोसाइटी किसानों के लिए और अधिक उपयोगी एवं प्रभावी सिद्ध होगी तथा सहकारी व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।
क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका की उम्मीद
बधाई देने वालों में मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल रहे। सभी ने हेमचंद पटेल के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उनसे क्षेत्र के किसानों और ग्रामीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।






