बसना(जीतयादव)। पावन चैत्र नवरात्रि पर्व के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए माता दुर्गा से क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
चैत्र नवरात्रि पर्व को शक्ति, भक्ति और आस्था का पर्व बताया जिला पंचायत सदस्य ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति, भक्ति और आस्था का प्रतीक है। यह पर्व हमें धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि इन पावन दिनों में माता रानी की पूजा-अर्चना कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना चाहिए और समाज में सद्भावना बनाए रखनी चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि नवरात्रि का पर्व एकता, भाईचारे और आपसी सहयोग का संदेश देता है। ऐसे अवसर पर सभी लोगों को मिल-जुलकर इस पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाना चाहिए।
मोक्ष कुमार प्रधान ने माता दुर्गा से प्रार्थना करते हुए कहा कि माता रानी सभी के जीवन में सुख-समृद्धि प्रदान करें और क्षेत्र में हमेशा खुशहाली बनी रहे।अंत में उन्होंने क्षेत्रवासियों के उज्ज्वल भविष्य और समृद्ध जीवन की कामना करते हुए सभी को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।



