Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महासमुंद: ANTF की बड़ी कार्रवाई,12 घंटे में 187 किलो गांजा जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार।

    18/02/2026

    बसना: तरेकेला आश्रम बचाओ के नारों से गूंजा कलेक्टर कार्यालय, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन।

    18/02/2026

    सरायपाली: पीएमश्री स्कूल सिंघोड़ा का डीएमसी ने किया औचक निरीक्षण,व्यवस्थाओं पर जताया संतोष।

    18/02/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, February 18
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • अध्यात्म
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»बसना»सरायपाली: राष्ट्रीय स्तर कैरम प्रतियोगिता में प्रधान पाठक श्रीकांत भोई का चयन।
    बसना

    सरायपाली: राष्ट्रीय स्तर कैरम प्रतियोगिता में प्रधान पाठक श्रीकांत भोई का चयन।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad18/02/2026Updated:18/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    कैरम khel22
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    सरायपाली(जीतयादव)।विकासखंड सरायपाली के लिए गर्व का विषय है कि शासकीय प्राथमिक शाला अंतरला के प्रधान पाठक श्रीकांत भोई का चयन आल इंडिया सिविल सर्विसेस कैरम प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 17 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक त्यागराज स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित की जा रही है, जिसमें वे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

    khel1
    आल इंडिया सिविल सर्विसेस कैरम प्रतियोगिता में चयन, क्षेत्र में खुशी का माहौल।

    श्रीकांत भोई विकासखंड के पहले ऐसे शिक्षक हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर की कैरम प्रतियोगिता में खेलने का अवसर प्राप्त हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे सरायपाली क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भूमिका निभाना अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।

    logo

    विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सरायपाली द्वारा श्रीकांत भोई को प्रतियोगिता हेतु कार्यमुक्त करते हुए अग्रिम शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर बीईओ टीकमचंद पटेल, बीआरसी देवानंद नायक, संकुल समन्वयक अरुण विशाल सहित विकासखंड के कई शिक्षक उपस्थित रहे।

    इसके साथ ही महाराज कैरम क्लब, फ्रेंड्स कैरम क्लब और कृष्णा कैरम क्लब सरायपाली के सदस्यों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने विश्वास जताया कि श्रीकांत भोई अपनी मेहनत और लगन के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे।

    logo

    श्रीकांत भोई ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, विद्यालय स्टाफ और कैरम क्लबों को देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सामूहिक सहयोग का परिणाम है। उन्होंने युवाओं से खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने और निरंतर अभ्यास करने का संदेश भी दिया।यह उपलब्धि सरायपाली क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है, जिससे आने वाले समय में और भी शिक्षक व विद्यार्थी खेलों के प्रति प्रेरित होंगे।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: तरेकेला आश्रम बचाओ के नारों से गूंजा कलेक्टर कार्यालय, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन।

    18/02/2026

    बसना: बाराडोली ने फाइनल जीतकर रचा इतिहास, बनी चैंपियन टीम।

    18/02/2026

    बसना: भाजपा में मनमीत सिंह छाबड़ा को नई जिम्मेदारी, समर्थकों ने जताई खुशी।

    18/02/2026

    बसना: सरस्वती शिशु मंदिर पिरदा में आयोजित हुआ विदाई एवं सांस्कृतिक उत्सव समारोह।

    18/02/2026

    बसना: संकुल केन्द्र बसना ‘अ’ में TLM मेला संपन्न, शिक्षकों ने प्रस्तुत किए नवाचारपूर्ण शिक्षण मॉडल।

    17/02/2026

    बसना: संकुल केन्द्र आदर्श नगर बसना में TLM मेला का सफल आयोजन किया गया।

    17/02/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: तरेकेला आश्रम बचाओ के नारों से गूंजा कलेक्टर कार्यालय, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: बाराडोली ने फाइनल जीतकर रचा इतिहास, बनी चैंपियन टीम।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: भाजपा में मनमीत सिंह छाबड़ा को नई जिम्मेदारी, समर्थकों ने जताई खुशी।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: भाजपा में मनमीत सिंह छाबड़ा को नई जिम्मेदारी, समर्थकों ने जताई खुशी।

    18/02/2026

    बसना: संकुल केन्द्र आदर्श नगर बसना में TLM मेला का सफल आयोजन किया गया।

    17/02/2026

    महासमुंद: ANTF की बड़ी कार्रवाई,12 घंटे में 187 किलो गांजा जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार।

    18/02/2026

    बसना: तरेकेला आश्रम बचाओ के नारों से गूंजा कलेक्टर कार्यालय, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन।

    18/02/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    February 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728 
    « Jan    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.