पिरदा(जीतयादव)। नाग शक्ति बूढ़ा देव ठाना कांटा पठार पझरापाली (भालूकोना) के स्थापना दिवस के आयोजन को लेकर गोंडी धर्म संस्कृति एवं छत्तीसगढ़ गोंडवाना संघ के संयुक्त तत्वावधान में पिरदा में एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत पंडा पुजारी सुदर्शन सिंह ठाकुर गुरुजी द्वारा नेताम परिवार के निवास में गवरा कलश पूजन एवं स्थापना के साथ की गई।

इस दौरान ईशर गवरा, बूढ़ा देव तथा माता कली कंकाली की विधिवत महाआरती संपन्न हुई। बैठक में आगामी माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर नाग शक्ति बूढ़ा देव ठाना कांटा पठार में एकदिवसीय त्रिशूल स्थापना दिवस एवं महापूजन कार्यक्रम के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

माघ पूर्णिमा पर त्रिशूल स्थापना दिवस एवं बूढ़ा देव महापूजन आयोजन का निर्णय लिया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि गोंड समाज के सभी लोगों के सेवा, सहयोग एवं सहभागिता से इस धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन को भव्य एवं सफल बनाया जाएगा। आयोजन को समाज की आस्था, संस्कृति एवं परंपरा से जोड़ते हुए व्यापक रूप से मनाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर गोकुल पारेश्वर (संरक्षक, गोंडवाना संघ), दीपक जगत (जिलाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ गोंडवाना संघ), देवी सिंह मांझी (सचिव), भारतिको सिदार (सचिव, गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति), विश्वनाथ हीरा (जिला उपाध्यक्ष), विजय नेताम (ब्लॉक अध्यक्ष, सरायपाली), बलदेव हीरा (उपाध्यक्ष), निमंकर जगत (ब्लॉक अध्यक्ष), श्रवण पोर्ते (ब्लॉक सचिव), युवा प्रभाग उपाध्यक्ष कमल साय सिदार सहित रितेश नेताम, शिव अत्रि, डुलामणी सिदार, ननकी पोर्ते एवं अन्य समाजजन उपस्थित रहे।
बैठक का समापन कार्यक्रम को सफल बनाने के संकल्प के साथ किया गया।



