बसना। कुड़ेकेल नाला टूटने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाले के क्षतिग्रस्त होने के कारण आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई है। इस रास्ते से कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को बसना आने-जाने में खासा कष्ट उठाना पड़ रहा है।

कुड़ेकेल नाला के विषय में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने भी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया ।
पूर्व सरपंच श्रीमती विनिता सिदार, पूर्व उपसरपंच श्री लक्ष्मीकांत सागर सहित ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर कई बार कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह को आवेदन दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि कुड़ेकेल , जमडी, मुड़पहार, पोटापारा और बिछिया गांव के लोग इस टूटे नाले से सबसे अधिक प्रभावित हैं।

इस विषय में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने भी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नाला दुरुस्त कराने की मांग की है ताकि छात्रों और ग्रामीणों को राहत मिल सके और आवागमन सामान्य हो सके।
![]()
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द कुड़ेकेल नाला की मरम्मत या पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि छात्रों, ग्रामीणों और आम नागरिकों को राहत मिल सके तथा क्षेत्र में आवागमन फिर से सामान्य हो सके।



