सरायपाली(जीतयादव)। 24 जनवरी 2026 को BRCC कार्यालय सरायपाली में संकुल स्रोत समन्वयकों की विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी टीकमचंद पटेल और विकासखंड स्रोत समन्वयक देवानंद नायक ने किया।
BRCC कार्यालय बैठक में शैक्षणिक गुणवत्ता, ऑनलाइन उपस्थिति और छात्रवृत्ति योजनाओं की हुई समीक्षा।
बैठक की शुरुआत में बीईओ टी.सी. पटेल ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार के लिए बिंदुवार चर्चा की। उन्होंने विशेष रूप से संकुल की अपार आईडी, जाति प्रमाण पत्र, ऑनलाइन उपस्थिति और शैक्षणिक अद्यतन की समीक्षा पर जोर दिया। उन्होंने शिक्षकों से अपेक्षा जताई कि वे अपने क्षेत्र की प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं को निपुण लक्ष्य के अनुरूप तैयार करें।

BRCC विकासखंड स्रोत समन्वयक देवानंद नायक ने शिक्षकों को पूरे उत्साह और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने VSK ऐप में ऑनलाइन उपस्थिति, कक्षा 3 से 8 तक के छात्रों के बैंक खाते खोलने, और छात्रवृत्ति संबंधी जानकारी समय पर अपडेट करने पर खास ध्यान देने को कहा।

बैठक में सभी शिक्षकों और समन्वयकों ने विद्यालय संचालन और बच्चों की शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। अधिकारियों ने सहयोग और समन्वय की अपील की ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और बच्चों के सर्वांगीण विकास को गति दी जा सके।



