बीपीएल राशनकार्ड सूची से अपात्र कार्डधारकों को हटाने की प्रक्रिया शुरू
बसना। बीपीएल राशनकार्ड की सूची से अपात्र कार्डधारकों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। खाद्य विभाग ने इसके लिए पहले ही सूची जारी कर लोगों से दावा-आपत्तियां आमंत्रित की थीं।
बसना ग्रामीण- राशनकार्ड PDF
अब जांच की प्रक्रिया जारी है। जिन मामलों में आपत्तियां सही पाई जाएंगी, उनके कार्ड यथावत रहेंगे और वे योजना का लाभ लेते रहेंगे। वहीं, जिन मामलों में आपत्तियां असत्य साबित होंगी, उनके बीपीएल कार्ड निरस्त कर दिए जाएंगे।
गौरतलब है कि बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी सूची में शामिल हैं जिनके पास 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि है या फिर उनकी आय बीपीएल मानकों से अधिक है। ऐसे लोग पात्रता के दायरे में नहीं आते, इसके बावजूद वे वर्षों से बीपीएल राशनकार्ड का लाभ उठा रहे थे।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पात्र और अपात्र की पहचान कर सही हकदारों को ही सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए जांच कार्य तेज कर दिया गया है और जल्द ही अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।




