सेवा पखवाड़ा अंतर्गत सरायपाली महाविद्यालय में रक्तदान शिविर, 65 रक्तवीरों ने किया रक्तदान
सरायपाली। उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत आयोजित सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर से 02 अक्टूबर) के अवसर पर यूथ रेडक्रॉस सोसायटी, स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली एवं अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संध्या भोई, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद सरायपाली के सदस्यों और यूथ रेडक्रॉस प्रभारी ने चलित रक्तदान वाहन में फीता काटकर किया। इस शिविर में कुल 65 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
महाविद्यालय के स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदाताओं को अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद सरायपाली की ओर से हेलमेट और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय परिवार से दीपक कुमार, हेमलता पटेल, गजपति पटेल, अंकित यदु, महेन्द्र दीप, दुर्गाशंकर यादव सहित अन्य ने रक्तदान किया। इस अवसर पर डॉ. राधेश्याम पटेल, प्राची गुप्ता (विभागाध्यक्ष वाणिज्य), यू.के. बरिहा, डॉ. चन्द्रिका चौधरी, अनिल तांडी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
👉 इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक दायित्व निभाने और रक्तदान जैसे पुण्य कार्य में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था।



