राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत बच्चों में नवाचार और विज्ञान के प्रति रुचि जगाने की पहल
बसना। समग्र शिक्षा के अंतर्गत राष्ट्रीय आविष्कार अभियान 2025-26 के तहत विकासखण्ड बसना में विकासखण्ड स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता आगामी 29 अक्टूबर 2025, बुधवार को शासकीय हाई स्कूल बड़े टेमरी में आयोजित होगी।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित एवं विज्ञान के प्रति जिज्ञासा, नवाचार की भावना और रचनात्मक सोच को विकसित करना है। प्रतियोगिता में प्राथमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्तर के विद्यार्थी भाग लेंगे। वे अपने द्वारा तैयार किए गए विज्ञान मॉडल, गणितीय प्रयोगों और प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 10 बजे पंजीयन के साथ होगा। इसके बाद प्रातः 11 बजे मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों के बाद दोपहर 3:30 से 4:00 बजे तक समापन एवं पुरस्कृत कार्यक्रम रखा गया है।
इस आयोजन के माध्यम से छात्रों को विज्ञान और तकनीकी शिक्षा की ओर प्रेरित करने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान किया जा रहा है।
आयोजन में विकासखण्ड स्रोत समन्वयक अनिल सिंह साय, सहायक स्रोत समन्वयक लोकेश्वर सिंह कंवर, तथा बीआरसीसी बदी बिशाल जोधे की प्रमुख भूमिका रहेगी।
आयोजकों ने विकासखण्ड के सभी विद्यालयों से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में भाग लेने और अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का आह्वान किया है।



