पिरदा(जीतयादव)। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के संगठन विस्तार के तहत नए पदाधिकारियों और कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। यह घोषणा पार्टी के प्रदेश और जिला नेतृत्व के निर्देश एवं मार्गदर्शन में की गई।
प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिंगरिया के निर्देश और जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजयुमो का हुआ संगठन विस्तार।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिंगरिया के निर्देशानुसार तथा जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू की अनुमति से यह घोषणा की गई है। वहीं भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमन वर्मा की अनुशंसा और पिरदा मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु प्रधान के मार्गदर्शन में मंडल स्तर पर पदाधिकारियों और कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की गई हैं। नए पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने की अपेक्षा जताई गई है।

भाजयुमो के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन के माध्यम से युवाओं की समस्याओं को उठाने और समाज के हित में कार्य करने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।



