पिरदा(जीतयादव)।महासमुंद क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी से पिरदा मंडल के भाजपा पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट कर मंडल की लंबित मांग पूरी किए जाने पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सांसद का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की।
सांसद से मिलकर किया धन्यवाद, भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश कश्यप व किसान मोर्चा अध्यक्ष निलमणी बारिक भी रहे मौजूद।
भेंट के दौरान पिरदा मंडल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद के प्रयासों से क्षेत्र की महत्वपूर्ण मांग पूरी होने से स्थानीय लोगों को काफी लाभ मिलेगा। कार्यकर्ताओं ने इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के लिए सहयोग बनाए रखने की उम्मीद जताई।

इस अवसर पर नवनियुक्त भाजयुमो अध्यक्ष श्री दिनेश कश्यप सहित भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी और किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री निलमणी बारिक तथा उनके पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने सांसद से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में पिरदा मंडल अध्यक्ष श्री अभिमन्यु प्रधान, उपाध्यक्ष श्री तोषकुमार पटेल, उपाध्यक्ष श्री इंदल साव, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री परशुराम गड़तिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती विमला बेहरा, महामंत्री श्री हेतराम राठौर सहित मंडल पिरदा के कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास को लेकर भी चर्चा की गई।



