महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महासमुंद जिले में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव सिंह जी एवं महासमुंद जिला भाजपा अध्यक्ष श्री ऐतराम साहू जी की अनुशंसा तथा महासमुंद की लोकप्रिय सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी जी के मार्गदर्शन में की गई है।

भाजपा नेतृत्व की अनुशंसा पर संगठन को मिली नई जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह।
पार्टी नेतृत्व द्वारा जिले के विभिन्न मंडलों में संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इन नियुक्तियों से पिछड़ा वर्ग समाज को संगठन से जोड़ने, उनकी समस्याओं को प्रभावी रूप से मंच तक पहुंचाने तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में गति मिलेगी।

नव नियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा के बाद महासमुंद जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाइयां देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
नव नियुक्त पदाधिकारियों ने भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।



