पिरदा(जीतयादव)।भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के संगठनात्मक विस्तार को लेकर अनुसूचित जाति मोर्चा की मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माननीय डॉ. सनम जांगड़े के निर्देशानुसार यह घोषणा की गई है।
भाजपा अ.जा. प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े के निर्देश पर हुई घोषणा, जिला अध्यक्ष येतराम साहू की अनुमति से जारी सूची।
जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्री येतराम साहू की अनुमति से तथा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद सागर की अनुशंसा पर यह नियुक्ति सूची जारी की गई है। वहीं पूरी प्रक्रिया भाजपा मंडल अध्यक्ष पिरदा श्री अभिमन्यु प्रधान के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

जारी आदेश में अनुसूचित जाति मोर्चा के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन की मजबूती और समाज के बीच पार्टी की विचारधारा तथा सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से इन पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

भाजपा नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही समाज के हित में चल रही योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाकर उन्हें लाभ दिलाने का कार्य भी करेंगे।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का अनुसूचित जाति मोर्चा समाज के विकास और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करता रहा है। नए पदाधिकारियों के जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी और मंडल स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियां और अधिक सक्रिय होंगी।नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी संगठन के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया है।



