बसना(जीतयादव)।भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस पिरदा मंडल में बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा आतिशबाजी और मिठाई वितरण कर खुशियां मनाई गईं।कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के महान नेताओं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तेलचित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को याद करते हुए विकसित भारत के निर्माण हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ध्वजारोहण, आतिशबाजी और पुष्पांजलि के साथ कार्यकर्ताओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प।
कार्यकर्ताओं ने भाजपा के संघर्ष से सिद्धि तक के सफर को याद करते हुए कहा कि एक समय छोटी शुरुआत करने वाली पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है। “राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय और हम अंतिम” के सिद्धांत पर चलने वाली भाजपा ने देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है।

कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रसिद्ध पंक्तियों “अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा” को भी याद किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज यह भविष्यवाणी सच होती नजर आ रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है।इस दौरान भाजपा सरकार की उपलब्धियों, जैसे कश्मीर से धारा 370 हटाना और अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण, को भी रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से हर प्रसाद पटेल (उपाध्यक्ष जिला महासमुंद), श्रीमती सीमा नायक (उपाध्यक्ष महिला मोर्चा जिला एवं सभापति महासमुंद), अभिमन्यु प्रधान (मंडल अध्यक्ष), हेमलाल सिदार (महामंत्री अ.ज.जा. मोर्चा महासमुंद), मनीराम निषाद (महामंत्री), सुभाष बंजारा (महामंत्री), परशुराम गढ़तिया (जिला कार्यसमिति सदस्य), श्रीमती विमला बेहरा (अध्यक्ष महिला मोर्चा एवं जनपद सदस्य पिथौरा), इंदल साव (उपाध्यक्ष), तोष कुमार पटेल (उपाध्यक्ष), मकरध्वज भोई (मंत्री), आमोश दीप (मीडिया प्रभारी), सुरेश नायक (अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा), बाबूलाल नेटी (अध्यक्ष अ.ज.जा. मोर्चा), राजकुमार चौहान (अध्यक्ष अ.जा. मोर्चा) एवं दिनेश कश्यप (अध्यक्ष भाजयुमो) उपस्थित रहे।
इसके अलावा हेतराम राठौर (महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा), उत्तर कुमार पटेल (महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा), रूपानंद नायक (उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा), श्रीमती पंच बाई नंद (उपाध्यक्ष महिला मोर्चा), श्रीमती पदमा रातडे (महामंत्री महिला मोर्चा), श्रीमती रीना प्रधान (महामंत्री महिला मोर्चा), श्रीमती चंचल सोना (प्रवक्ता महिला मोर्चा), दाशरथी चौहान (महामंत्री अ.जा. मोर्चा), सोनसाय खूटे (महामंत्री अ.जा. मोर्चा), गुलाब निषाद (उपाध्यक्ष किसान मोर्चा), मोहन पटेल (अध्यक्ष पिरदा सोसायटी), खिरसाय पटेल (पूर्व उपाध्यक्ष), संदीप साहू (महामंत्री भाजयुमो) एवं सुखसागर बरिहा (महामंत्री अ.ज.जा. मोर्चा) सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
वहीं सेतकुमार चौहान (उपाध्यक्ष अ.जा. मोर्चा), दिनेश खूटे (उपाध्यक्ष अ.जा. मोर्चा), बिहारी खूटे (मंत्री अ.जा. मोर्चा), रोहित सिदार (उपाध्यक्ष अ.ज.जा. मोर्चा), कन्हैया पारेश्वर (मीडिया प्रभारी अ.ज.जा. मोर्चा), राजाराम परमार (उपाध्यक्ष भाजयुमो), ज्ञान चंद प्रधान (उपाध्यक्ष भाजयुमो), प्रकाश सेठ (मीडिया प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा), बंशीधर पटेल (उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा), दुलसिंह यादव (शक्ति केंद्र प्रभारी), गजेंद्र भोई (बूथ अध्यक्ष), नरेश पटेल (जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजयुमो), जगतराम कुमार (उपाध्यक्ष अ.जा. मोर्चा), श्रीमती सुरेंद्री गढ़तिया (महिला मोर्चा), श्रीमती नमिता प्रधान (महिला मोर्चा) एवं खेमराज सोना सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



