बसना(जीतयादव) भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के पिछड़ा वर्ग मोर्चा, मंडल पिरदा (जिला महासमुंद) की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह नियुक्तियां भाजपा मंडल पिरदा अध्यक्ष अभिमन्यु प्रधान के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में की गईं। नई कार्यकारिणी के गठन से मंडल पिरदा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि वे समाज के हर वर्ग से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे।
अभिमन्यु प्रधान के नेतृत्व में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल संगठन का विस्तार किया गया।
घोषित सूची के अनुसार श्री सुरेश कुमार नायक को पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल पिरदा का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं श्री हेतराम राठौर (देवलगढ़) और श्री उत्तर कुमार पटेल (पिरदा) को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपाध्यक्ष पद पर श्री टीके लाल बगर्ती (पिरदा), श्री बंशीधर नायक (धुपेंनडीह), श्री रूपानंद नायक (पंडरीपानी) एवं श्री कुंजमन नायक (सरकंडा) को नियुक्त किया गया है।

मंत्री पद पर श्री केदारनाथ नायक (जगदीशपुर), श्री दिगंबर पटेल (खैरझुड़ी), श्री तरुण (बरनाईदादर) और श्री सूरज पटेल (झारउड़ेला) को दायित्व दिया गया है। इसके अलावा श्री ललित साहू (पिरदा) को कोषाध्यक्ष एवं श्री प्रकाश सेठ (बोइरडीह) को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, पिछड़ा वर्ग समाज के हितों को प्राथमिकता देने और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
अध्यक्ष अभिमन्यु प्रधान ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठनात्मक मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि नई टीम सामूहिक नेतृत्व के साथ मंडल क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएगी और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी को और सशक्त बनाएगी।




