बसना (जीतयादव)। बरगांव में जन्मोत्सव एवं गृह प्रवेश कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधान परिवार द्वारा क्षेत्रवासियों के लिए धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला रखी गई है, जिसमें कीर्तन धारा बैठकी एवं पारंपरिक दंड नृत्य कार्यक्रम प्रमुख आकर्षण होंगे।
आयोजन की शुरुआत 24 जनवरी 2026 (शनिवार) को शांति पूजा के साथ होगी। इसके बाद 25 जनवरी 2026 (रविवार) को रात्रि 8 बजे से कीर्तन धारा बैठकी आयोजित की जाएगी, जिसमें बसना, ढोढरकसा, बरगांव एवं बराइदादर क्षेत्र की कीर्तन मंडलियां भाग लेंगी।
जन्मोत्सव एवं गृह प्रवेश कार्यक्रम में ओडिशा की केरेमली महिला दंड नृत्य टीम की प्रस्तुति रहेंगी मुख्य आकर्षण।
कार्यक्रम के तहत 26 जनवरी 2026 (सोमवार) को सत्यनारायण कथा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन ओडिशा की प्रसिद्ध केरेमली महिला दंड नृत्य टीम द्वारा रात्रि प्रस्तुति दी जाएगी, जो दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण रहेगा।
निमंत्रण के अनुसार यह आयोजन श्रीमान नरेश एवं श्रीमती मनीषा के सुपुत्र अक्षांश अनुभव प्रधान के जन्मदिवस एवं नए गृह प्रवेश के उपलक्ष्य में रखा गया है।
प्रधान परिवार द्वारा समस्त ग्रामवासियों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों को इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में सपरिवार शामिल होने का आग्रह किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन निवास, बरगांव में 25 व 26 जनवरी को रात्रि 8 बजे से किया जाएगा। रात्रि कीर्तन धारा बैठकी एवं दंड नृत्य आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।




