महासमुंद।दिनांक 17 जनवरी 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिरकोनी में पदोन्नति एवं स्थानांतरण के उपरांत अन्यत्र पदस्थ कर्मचारियों के सम्मान में एक गरिमामय विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र परिवार द्वारा अपने सहकर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिरकोनी में प्रमोशन और ट्रांसफर के बाद सहकर्मियों को दी गई शुभकामनाओं के साथ विदाई।
विदाई कार्यक्रम में पूर्व सदस्य कर्मचारियों में श्री विक्रम सिदार (पर्यवेक्षक), श्री विनोद सिंह (RHO), सारस्वत पवार (RHO) एवं रूपेश चंद्राकर (MLT) शामिल रहे, जिनका प्रमोशन एवं ट्रांसफर होने के बाद अन्य स्थानों पर पदस्थापन हुआ है।कार्यक्रम में सेक्टर प्रभारी डॉ. लक्ष्मणेंद्र सिन्हा (RMA), श्रीमती शोभा शर्मा(RMA), सेक्टर पर्यवेक्षक किशोर कुमार पटेल एवं श्रीमती पुष्पलता चंद्राकर की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन इन्हीं के द्वारा किया गया।

विदाई समारोह के दौरान वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि बिरकोनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत सभी कर्मचारियों ने सेवा, समर्पण और टीम भावना के साथ कार्य किया है। पदोन्नति एवं स्थानांतरण सेवा का स्वाभाविक हिस्सा है, लेकिन साथ बिताया गया समय और सहयोग हमेशा स्मरणीय रहेगा।

इस अवसर पर सेक्टर के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से श्री राजेंद्र सिदार (RHO) बिरकोनी, श्रीमती किरण कौशिक (RHO), श्री कमल दास (RHO), तुलेश्वरी साहू (RHO), श्रीमती नंदनी चंद्राकर (RHO), हरिशंकर कन्नौजे (RHO), कुमारी सविता (CHO), श्रीमती हेमजयंती डडसेना (CHO), मिथिलेश भोयर (RHO), हिना चंद्राकर (RHO), श्री हिराधर बरिहा (RHO), उर्वशी ध्रुव (RHO), श्रीमती प्रीति साहू (CHO), कुमारी सरस्वती (CHO), आदित्य गोस्वामी (RHO), कोमल साहू (फार्मासिस्ट), धनी पटेल (लैब टेक्नीशियन), संजय चंद्राकर (OAO), तापस मिस्त्री (असिस्टेंट ग्रेड-03), श्रीमती हेमलता मिस्त्री एवं खूंटे सिस्टर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी स्थानांतरित कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।



