महासमुंद।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव में स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के नव-निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष श्री शत्रुहन भारती का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी तुमगांव डॉ. विकास चंद्राकर, चिकित्सा अधिकारी डॉ. निखिल चंद्राकर, गिरीश ध्रुव, सुरेंद्र चंद्राकर, मलेरिया निरीक्षक दीपक तिवारी, सेक्टर पुरुष एवं महिला पर्यवेक्षक सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मलेरिया निरीक्षक दीपक तिवारी द्वारा किया गया।
उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों की समस्याओं को विभागीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाना, उनके अधिकारों की रक्षा करना तथा ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाना है। आने वाले समय में कर्मचारियों के हित में कई सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

इस अवसर पर ब्लॉक के स्वास्थ्य संयोजक एवं कर्मचारी संघ के सभी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से राजेंद्र सिदार, एन कुमार रात्रे, घनश्याम ध्रुव, खिलावन मेहरा, वेद राम मेहरा, दौलत सोनी, कमल दास, रमन चंद्राकर, लीलाधर पटेल, योगेश मिश्रा, मनोज सिन्हा, महेश्वर साहू, विवेक पटेल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां सभी ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।



