Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सांकरा: शराब दुकान में क्राइम ब्रांच का बताकर नकली पिस्टल से धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार।

    17/02/2026

    बसना: मॉडर्न पब्लिक स्कूल बसना में देशभक्ति और संस्कारों से सजा भव्य आयोजन।

    17/02/2026

    बसना: संकुल केंद्र जमदरहा में TLM मेले का आयोजन किया गया।

    17/02/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, February 17
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • अध्यात्म
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: होली पर किसानों को बड़ी सौगात, 25 लाख किसानों के खातों में पहुंचेगा 10 हजार करोड़।
    बसना

    बसना: होली पर किसानों को बड़ी सौगात, 25 लाख किसानों के खातों में पहुंचेगा 10 हजार करोड़।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad17/02/2026Updated:17/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    होली navin
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना (रूपानंद साव)।होली पर्व से पहले छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने धान बेचने वाले किसानों को अंतर राशि (बोनस) का एकमुश्त भुगतान करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इस फैसले के तहत प्रदेश के लगभग 25 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में करीब 10 हजार करोड़ रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी।

    logo
    होली से पहले 25 लाख किसानों के खातों में सीधे ट्रांसफर होगी बोनस राशि।

    यह भुगतान राज्य सरकार की “कृषक उन्नति योजना” के अंतर्गत किया जा रहा है। योजना के अनुसार किसानों को प्रति क्विंटल 3100 रुपये की दर से धान का मूल्य सुनिश्चित किया गया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड स्तर पर धान खरीदी होने से इस योजना का लाभ बड़ी संख्या में किसानों को मिलेगा।

    फार्मर आईडी logo agritek

    सरकारी आंकड़ों के अनुसार लगभग 25.24 लाख किसानों को इसका लाभ मिलेगा। प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान तक खरीदी का प्रावधान रखा गया है, जिससे छोटे और मध्यम किसानों को सीधा फायदा मिल सके।

    भाजपा जिला मीडिया प्रभारी नवीन कुमार साव ने इस निर्णय पर खुशी जताते हुए कहा कि होली से पहले किसानों के खातों में बोनस राशि पहुंचना किसी त्योहार के तोहफे से कम नहीं है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और ग्रामीण बाजारों में भी रौनक बढ़ेगी।

    bharat logo

    वहीं गढ़फुलझर भाजपा मंडल अध्यक्ष नरहरी पोर्ते ने कहा कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर भाजपा की चुनावी गारंटी थी, जिसे साय सरकार ने पूरी ईमानदारी से निभाया है। उन्होंने इसे किसान हित में लिया गया ऐतिहासिक कदम बताया।

    होली से पहले इतनी बड़ी राशि मिलने से प्रदेश के गांव-गांव में उत्साह का माहौल है। किसान न केवल आर्थिक रूप से सशक्त होंगे, बल्कि त्योहार भी इस बार पहले से कहीं अधिक खुशहाल और रंगीन होने वाला है। सरकार के इस फैसले को ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    सांकरा: शराब दुकान में क्राइम ब्रांच का बताकर नकली पिस्टल से धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार।

    17/02/2026

    बसना: मॉडर्न पब्लिक स्कूल बसना में देशभक्ति और संस्कारों से सजा भव्य आयोजन।

    17/02/2026

    बसना: संकुल केंद्र जमदरहा में TLM मेले का आयोजन किया गया।

    17/02/2026

    बसना: टेक्सटाइल और कपास पर केंद्र की नीतियों को लेकर चिंता, मोक्ष कुमार प्रधान ने उठाई पारदर्शिता की मांग।

    16/02/2026

    रायपुर: पुरन्दर मिश्रा आज बसना विधानसभा प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल।

    16/02/2026

    बसना: योगेश कुमार बढ़ाई बने WWF के वैलेंटियर, शिकारी पक्षी संरक्षण कार्यक्रम में करेंगे प्रतिनिधित्व।

    15/02/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    सांकरा: शराब दुकान में क्राइम ब्रांच का बताकर नकली पिस्टल से धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: मॉडर्न पब्लिक स्कूल बसना में देशभक्ति और संस्कारों से सजा भव्य आयोजन।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: संकुल केंद्र जमदरहा में TLM मेले का आयोजन किया गया।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    सांकरा: शराब दुकान में क्राइम ब्रांच का बताकर नकली पिस्टल से धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार।

    17/02/2026

    बसना: मॉडर्न पब्लिक स्कूल बसना में देशभक्ति और संस्कारों से सजा भव्य आयोजन।

    17/02/2026

    बसना: संकुल केंद्र जमदरहा में TLM मेले का आयोजन किया गया।

    17/02/2026

    बसना: होली पर किसानों को बड़ी सौगात, 25 लाख किसानों के खातों में पहुंचेगा 10 हजार करोड़।

    17/02/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    February 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728 
    « Jan    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.