परधिया स्कूल में छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले – शिक्षा के प्रति बढ़ा उत्साह
बसना। शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय परधिया सरायपाली विकासखंड पिथौरा में शुक्रवार को निशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु प्रधान, महामंत्री सुभाष बंजारा एवं उपाध्यक्ष इंदल साव थे।
कक्षा नवमी की छात्राओं को अतिथियों द्वारा साइकिल प्रदान की गई। इस अवसर पर अभिमन्यु प्रधान ने कहा कि पहले छात्राओं को विद्यालय आने में लंबी दूरी पैदल तय करनी पड़ती थी, जिससे समय और ऊर्जा दोनों की हानि होती थी। अब शासन की इस योजना से हमारी बेटियां सुरक्षित और समय पर स्कूल पहुंच सकेंगी, जिससे शिक्षा के प्रति उनकी लगन और बढ़ेगी।
साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में नीलमणि बारीक (अध्यक्ष, किसान मोर्चा), पीताम्बर प्रधान, रूपानंद नायक (अध्यक्ष, जनभागीदारी समिति), बूंदराम कश्यप (पंच), प्राचार्य कुंजबिहारी प्रधान, समन्वयक शिशुपाल प्रधान, शिक्षक, शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।



