रायपुर(जीतयादव)।भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए बड़ी राहत की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के लाखों मजदूरों के खातों में आर्थिक सहायता की राशि अंतरित की। इस पहल के तहत 4.95 लाख से अधिक भूमिहीन कृषि मजदूरों को 495 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 4.95 लाख से अधिक भूमिहीन कृषि मजदूरों को डीबीटी के जरिए दी आर्थिक सहायता।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम के दौरान रिमोट का बटन दबाकर यह राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की। इस योजना का उद्देश्य भूमिहीन कृषि मजदूरों को आर्थिक सहारा प्रदान करना और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थल पर लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टॉलों का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ भी वितरित किए। सरकार का कहना है कि प्रदेश में सुशासन की नीति के तहत समाज के हर वर्ग के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिकों की मेहनत का सम्मान करना और उनके जीवन को बेहतर बनाना सरकार की प्राथमिकता है। भूमिहीन कृषि मजदूरों के सशक्तीकरण के लिए सरकार कई योजनाएं संचालित कर रही है, जिससे उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिल सके।सरकार का मानना है कि श्रमिकों के कल्याण और विकास से ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है। इसी उद्देश्य के साथ डबल इंजन सरकार मजदूरों के हित में लगातार योजनाएं लागू कर रही है, ताकि उन्हें सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य मिल सके।



