बसना। जमड़ी में 27वें वर्ष अष्ट प्रहरी नामयज्ञ संकीर्तन भागवत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें क्षेत्र के कई भागवत मंडलियां शामिल होंगी। इस धार्मिक आयोजन के माध्यम से गांव में भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक वातावरण का संचार होगा। कार्यक्रम को लेकर ग्रामवासियों में उत्साह का माहौल है।
जमड़ी में अष्ट प्रहरी नामयज्ञ संकीर्तन, पूर्णाहुति और महाप्रसाद के साथ होगा धार्मिक कार्यक्रम।
आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत 1 अप्रैल 2026 (बुधवार) को चैत्र शुक्ल पक्ष 14 के दिन कलश स्थापना एवं नाम उच्चारण के साथ होगी। इसके बाद विभिन्न भागवत मंडलियों द्वारा संकीर्तन और भजन कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं 2 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को चैत्र शुक्ल पक्ष 15 के दिन पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

कार्यक्रम में क्षेत्र की कई मंडलियों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें जय मां सरस्वती भागवत मंडली पोटापारा, मां भगवती भागवत मंडली कुड़ेकेल, श्रीमद भागवत मंडली बंसुला, राधा माधव भागवत मंडली जातापाली (मंडली पारा), भागवत मंडली मोहन मुड़ा तथा जय मां सरस्वती भागवत कीर्तन मंडली जमड़ी शामिल हैं।

आयोजन समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में परिवार सहित शामिल होकर भजन-कीर्तन का लाभ लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम जमड़ी के समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है।




