सरायपाली(जीतयादव)।नवागढ़ संकुल अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला पोड़ापाली में विकासखंड शिक्षा अधिकारी(बीईओ) सरायपाली श्री टी.सी. पटेल द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री डी.एन. दीवान, विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक श्री देवानंद नायक, वरिष्ठ प्राचार्य सरायपाली श्री सी.एल. पुहूप एवं संकुल समन्वयक श्री खिरोद्र सोनी भी उपस्थित रहे।
बीईओ ने शैक्षिक नवाचार और विद्यार्थियों की दक्षता देख सराहना की।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय का आकर्षक बाह्य वातावरण, सुव्यवस्थित कक्षा-कक्ष, प्रिंट रिच वातावरण, विद्यार्थियों की कक्षागत दक्षता, शैक्षिक नवाचार एवं जन समुदाय को जोड़कर किए जा रहे शाला विकास कार्यों को देखकर निरीक्षण दल ने संस्था प्रमुख श्री पी.एन. दास की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

कक्षा पहली एवं दूसरी के विद्यार्थियों द्वारा क्रमशः 9 और 8 का पहाड़ा बिना रुके सुनाए जाने पर बीईओ श्री टी.सी. पटेल द्वारा प्रत्येक विद्यार्थी को ₹50-₹50 नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
![]()
शाला में हो रहे शैक्षिक नवाचारों को बढ़ावा देने हेतु बीईओ श्री पटेल द्वारा संस्था प्रमुख को ₹1000 की दान राशि भी प्रदान की गई। इसके पश्चात टीम ने शासकीय प्राथमिक शाला पालीडीह का भी औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशानिर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।




